फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2023 Tomorrow 20.86 Lakh Students will appear in Exam

NEET UG 2023: नीट परीक्षा आज, 21 लाख छात्र होंगे शामिल, मणिपुर में स्थगित, इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 07 May 2023 04:45 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 04:45 AM IST
सार

NEET UG Exam 2023: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा।  

विज्ञापन
NEET UG 2023 Tomorrow 20.86 Lakh Students will appear in Exam
NEET UG 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Exam 2023: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा। इसमें 20 लाख 86 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से लेकर शाम 5.20 मिनट तक आयोजित होगी। सबसे अधिक 582 परीक्षा केंद्र महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर यूपी में 451 बनाए गए हैं। जबकि राजस्थान के 24 शहरों में 354 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं, हिंसाग्रस्त मणिपुर में परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन

NEET UG Exam 2023: दो लाख 76 हजार छात्र हिंदी में देंगे परीक्षा

एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय दाखिला प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। देशभर में 499 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 16 लाख 72 हजार 912 छात्रों ने परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी को चुना है। जबकि हिंदी को दो लाख 76 हजार 175 परीक्षार्थियों ने चुना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Exam 2023: सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी के निर्देशानुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर की सुरक्षा के लिए मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक मशीन, फ्रिस्किंग, मेटल डिडेक्टर की व्यवस्था की गई है। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी व प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के जवान भी तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा सेना से सेवानिवृत अधिकारी ऑब्जर्वर तथा डिप्टी ऑब्जर्वर के रूप में लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसे सीधे एनटीए के दिल्ली मुख्यालय से देखा जा सकता है।  

 

विज्ञापन

NEET UG Exam 2023: परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी सेंटर्स पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समयानुसार प्रवेश दिया जाएगा।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पेपर दोपहर दो बजे से 5:30 बजे तक होगा। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, पानी की पारदर्शी बोतल, सरकार द्वारा जारी आईडी दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षार्थी को पेन सेंटर पर ही दिए जाएंगे। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षार्थी को केवल टेक्स्ट बुकलेट लेकर ही बाहर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed