NEET UG 2023 Result: मणिपुर केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए नीट यूजी आंसर की जारी, अब रिजल्ट का इंतजार
NEET UG 2023 Result Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए NEET (UG) 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आवेदक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Result Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए NEET (UG) 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आवेदक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 200 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर सोमवार, 12 जून को शाम चार बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रसंस्करण शुल्क प्राप्त किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
11 शहरों में 8,753 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
अधिसूचना में कहा गया कि एनटीए ने मणिपुर राज्य सरकार के अनुरोध पर 11 शहरों में स्थित 34 केंद्रों पर 8,753 उम्मीदवारों के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पूर्व में स्थगित नीट यूजी 2023 परीक्षा आयोजित की थी। मणिपुर राज्य केंद्र वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा मंगलवार, 06 जून, 2023 को दोपहर 12 बजे से 03:20 अपराह्न तक 11 अलग-अलग शहरों आइजोल (मिजोरम), कोहिमा/दीमापुर (नगालैंड), शिलांग (मेघालय), गुवाहाटी (असम), जोरहाट (असम), सिलचर (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दिल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक) और इंफाल (मणिपुर) में आयोजित की गई थी। संशोधित नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किए जाएंगे।
NEET UG 2023 Result Answer Key Out: डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। -
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। -
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देखें।
कमेंट
कमेंट X