फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2021 date to be out soon exam to be held only once in a year

नीट यूजी 2021: साल में एक बार ही होगी परीक्षा, एग्जाम डेट की घोषणा इस हफ्ते

Thu, 11 Mar 2021 04:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Mar 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
NEET UG 2021 date to be out soon exam to be held only once in a year
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

NEET UG 2021: नीट यूजी परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित होगी। इस बात की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक विनीत जोशी ने की है। उनका कहना है कि नीट यूजी परीक्षा तारीख की घोषणा इस हफ्ते की जाएगी। जैसे ही नीट यूजी परीक्षा 2021 की तिथि जारी होगी अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि नीट यूजी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। लेकिन, अब यह साफ हो गया है कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन साल में एक बार ही होगा।शिक्षा मंत्रालय इस परीक्षा को साल में दो बार आयोजित कराना चाहता था, लेकिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं था। ऐसे में अब यह परीक्षा साल में एक ही बार आयोजित होगी। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए कराता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन: प्रवेश पत्र जारी, कल से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। पिछले साल 15 लाख छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा को दिया था।

इसे भी पढ़ें-सरकार का फैसला : इस शैक्षणिक सत्र से 33 सैनिक स्कूलों में बालिका कैडेट्स को भी मिलेगा दाखिला


नीट 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आवेदनकर्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
-फॉर्म भरने के बाद आपको फीस जमा करनी होगी।
-इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।

नीट परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं में होगा। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते वक्त परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं। यह परीक्षा 720 अंको की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed