फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS Result 2022 Declared at nbe.edu.in Check NEET Super Specialty Scorecard

NEET SS Result 2022: नीट सुपर स्पेशियलिटी का रिजल्ट जारी, 156 संस्थानों की 2447 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Thu, 15 Sep 2022 07:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

NEET SS Result 2022 Declared at nbe.edu.in: नीट एसएस 2022 का परिणाम 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किया गया है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
NEET SS Result 2022 Declared at nbe.edu.in Check NEET Super Specialty Scorecard
NEET SS Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET SS Result 2022 Declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने गुरुवार, 15 सितंबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2022) के परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in के माध्यम से NEET SS 2022 स्कोर कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। NEET SS 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

परिणाम के साथ, NBE द्वारा NEET SS 2022 मेरिट सूची भी जारी की गई है। नीट एसएस 2022 का परिणाम 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किया गया है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जो कि मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

NEET SS 2022 Result: रिजल्ट देखने का आसान तरीका

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1. एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध 'नीट एसएस' लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3. संबंधित सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के लिए परिणाम पीडीएफ चुनें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4. अपना नीट एसएस यानी सुपर स्पेशियलिटी 2022 रोल नंबर खोजें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5. इसके बाद अपने मार्क्स और रैंक की जांच करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6. NEET SS 2022 सूची का प्रिंट आउट लें।
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 

NEET SS 2022 जानिए अब कब-क्या होगा?

NEET सुपर स्पेशियलिटी परिणाम : 15 सितंबर, 2022

शैक्षणिक सत्र शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 01 अक्तूबर, 2022 से 

छात्रों को प्रवेश दिए जाने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2022 तक
विज्ञापन

NEET SS Result 156 संस्थानों की 2447 सीटों पर प्रवेश

NEET SS यानी नीट सुपर स्पेशियलिटी 2022 परीक्षा के तहत, उम्मीदवार 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट एसएस काउंसलिंग के जरिये कुल 156 सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में डॉक्टर्स ऑफ मेडिसिन - डीएम और मास्टर्स ऑफ सर्जरी - एमसीएच के लिए कुल 2,447 सीटों पर दाखिले होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed