फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Result 2021: NEET 2021 result will be released soon, know how many seats are available for which category after the implementation of the new formula of reservation-safalta

NEET Result 2021: NEET 2021 का रिजल्ट जल्द ही होगा जारी, जानें आरक्षण के नए फॉर्मूले के लागू होने के बाद किस कैटेगरी के लिए उपलब्ध हैं कितनी सीटें

Sat, 23 Oct 2021 09:31 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 23 Oct 2021 09:31 AM IST
सार

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई NEET 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा NTA द्वारा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
NEET Result 2021: NEET 2021 result will be released soon, know how many seats are available for which category after the implementation of the new formula of reservation-safalta
neet, नीट - फोटो : twitter

विस्तार

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की हाल ही में जारी की गई है और अब अभ्यर्थियों को फाइनल आंसर-की तथा रिजल्ट का इंतजार है। NTA ने इस परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं दी है, इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे NEET Online Classes- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

NTA द्वारा प्रोविशनल आंसर-की जारी किए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, NEET 2021 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका रिजल्ट इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। गौरतलब है की NEET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 17 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।

विज्ञापन

आरक्षण के नए फॉर्मूले के तहत किसके लिए आरक्षित हैं कितनी सीटें :

NEET 2021 में ऑल इंडिया कोटे में आरक्षण का नया फार्मूला लागू करते हुए OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को 27 फीसदी और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया है। गौरतलब है की देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में 15 फीसदी सीटों पर ऑल इंडिया कोटे के तहत एडमिशन होता है और 85 फीसदी सीटों पर राज्य कोटे के तहत एडमिशन होता है। ऑल इंडिया कोटे में इससे पहले इससे पहले सिर्फ SC श्रेणी के अभ्यर्थियों को 15 प्रतिशत और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को 7.5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता था। आरक्षण के नए नियमों के लागू होने के बाद OBC कैटगरी के अभ्यर्थियों को तकरीबन 1500 सीटों और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को तकरीबन 550 सीटों का लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करे तैयारी :

अगर आप NEET, NDA&NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed