NEET Result 2021: अगर नीट स्कोर के आधार पर MBBS में नहीं मिलता है एडमिशन तो स्टूडेंट्स इन कॉर्सेस का भी कर सकते हैं चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट, मेडिकल सेक्टर की सबसे बड़ी कहीं जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। इस एग्जाम का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12 सितंबर को देश के 202 परीक्षा केंद्रों में आयोजन कराया जा चुका है। एनटीए द्वारा आयोजित की गई इस पात्रता परीक्षा में लगभग 16 लाख से भी अधिक स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया है। अब इन सभी प्रतियोगी छात्रों को अपनी परीक्षा के परिणाम का इंतजार बना हुआ है, जिसके रिजल्ट के आधार पर ही स्टूडेंट्स को MBBS कोर्स में दाखिला मिल पाना संभव हो सकेगा। ऐसे में आज हम स्टूडेंट्स को एक बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। जिसके बाद नीट पास करके स्टूडेंट्स न केवल एमबीबीएस में ही करियर बना सकते हैं बल्कि अन्य कॉर्सेस में भी दाखिला लेकर एक शानदार करियर ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले वे छात्र जो अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं ऐसे छात्रों के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक FREE NEET Rank Booster Course की शुरुआत की है।
किन-किन कॉर्सेस में बना सकते हैं करियर
नीट यूजी 2021 के एग्जाम में सफल होने के बाद उम्मीदवार देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं लेकिन यदि स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए तय कट-ऑफ तक नहीं पहुंच पाते हैं तो ऐसे विद्यार्थी नीचे दिए गए कॉर्सेस में भी दाखिला लेकर एक बेहतर करियर का चुनाव कर सकते हैं।
- फार्मेसी
- नर्सिंग
- ऑप्टोमेट्री
- क्लिनिकल साइकोलॉजी
- रेडियो टेक्नोलॉजी
- फिजियोथेरेपी
- फॉरेंसिक साइंस
- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट
- बायो टेक्नोलॉजी
- बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
कब हुई थी नीट परीक्षा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NEET Exam 2021) परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2021 तक थी। वहीं इस प्रवेश पात्रता परीक्षा के लिए 12 सितंबर 2021 को एग्जाम का आयोजन किया गया था।
अब कोई भी प्रतियोगी छात्र, कर सकता फ्री में एग्जाम पास
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X