NEET PG 2025: नीट पीजी का स्कोरकार्ड और उत्तर कुंजी जारी, इस वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड
NEET PG Score Card 2025: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब नीचे बताए तरीके से अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही एनबीईएमएस ने उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2025 Scorecard: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने आज, 29 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2025) का स्कोरकार्ड और उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी नीट पीजी 2025 आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसकी मदद से आपको अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा। उसके बाद ही स्कोरकार्ड प्राप्त किया जा सकेगा। इसके साथ ही, लॉगिन के माध्यम से उत्तर कुंजी भी प्राप्त की जा सकती है।
नीट पीजी के परिणाम नोटिस के मुताबिक, नीट-पीजी 2025 मेंउपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 29.08.2025 को/उसके बाद एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
6 महीने तक उपलब्ध रहेगा स्कोरकार्ड
स्कोरकार्ड जारी होने के दिन से केवल छह महीने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। योग्यता कट-ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवार 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, पोस्ट-एमबीबीएस डीएनबी/डॉएनबी (सीधे 6 वर्षीय) कार्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पात्र होंगे।
एआईक्यू 50 प्रतिशत सीटों के लिए स्कोरकार्ड 5 सितंबर को आएगा
एनबीईएमएस अधिसूचना के अनुसार, 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए स्कोरकार्ड 5 सितंबर, 2025 को या उसके बाद अलग से उपलब्ध कराए जाएंगे। एआईक्यू सीटों के लिए मेरिट सूची 27 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की गई थी।
ये सीटें कुल उपलब्ध सीटों का आधा हिस्सा हैं और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) सहित सभी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं।
NEET PG Scorecard 2025 Download: नीट पीजी का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- उपलब्ध 'NEET-PG' टैब पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन लॉगिन विंडो पर क्लिक करें।
- आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी विवरण सत्यापित करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X