फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling: Round-1 Choice Filling Deadline Extended, Revised Schedule Coming Soon

NEET PG Counselling: नीट पीजी राउंड-1 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ी, संशोधित कार्यक्रम जल्द होगा जारी

Fri, 07 Nov 2025 04:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 07 Nov 2025 04:16 PM IST
सार

NEET PG Counselling: एमसीसी ने नीट पीजी 2025 राउंड-1 की चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित सीट मैट्रिक्स और काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द वेबसाइट पर  जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
NEET PG Counselling: Round-1 Choice Filling Deadline Extended, Revised Schedule Coming Soon
NEET PG Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

NEET PG Counselling 2025: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2025 के पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की तारीख बढ़ाई गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने यह निर्णय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से मिली जानकारी के आधार पर लिया है, जिसमें बताया गया कि काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा 169 पीजी डीएनबी सीटें वापस ली गई हैं। उम्मीदवारों को अब अगली आधिकारिक सूचना तक चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


एमसीसी ने बताया कि वह कुछ अतिरिक्त सीटें हटा रहा है और आरक्षण नियमों के अनुसार सीटों का सही वितरण सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर प्रणाली को दोबारा लागू कर रहा है। संशोधित सीट मैट्रिक्स और राउंड-1 काउंसलिंग का कार्यक्रम MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। राज्य स्तरीय पीजी काउंसलिंग कार्यक्रम भी तदनुसार अपडेट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों का वितरण

हाल ही में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2025 के पहले चरण के सीट मैट्रिक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस चरण में 49 एमडी और एमएस सीटें तथा 54 डीएनबी सीटें वापस ली गई हैं, जबकि 6 नई सीटें निजी अस्पतालों से जोड़ी गई हैं। पहले जारी सीट मैट्रिक्स में कुल 25,760 सीटें थीं।
 

श्रेणी सीटें
ऑल इंडिया कोटा (AIQ) 12,678
सेंट्रल इंटरनल कोटा 804
डीम्ड यूनिवर्सिटी श्रेणी 6,156
डीएनबी श्रेणी 9,122

पुराने शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में पहले चरण का सीट आवंटन परिणाम 8 नवंबर 2025 को जारी होना था, जबकि उम्मीदवारों को आवंटित सीट पर रिपोर्टिंग और कॉलेज में ज्वाइनिंग की प्रक्रिया 9 नवंबर से 14 नवंबर 2025 के बीच पूरी करनी थी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed