फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2026 Round 1 Provisional Allotment Result Released, Grievance Deadline Today

नीट पीजी काउंसलिंग 2026: पहले दौर का प्रोविजनल सीट आवंटन जारी, AIR-1 को मिला कौन सा कॉलेज?

Sat, 24 Oct 2026 08:45 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2026 08:45 AM IST
सार

नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी एमसीसी की वेबसाइट पर अपनी सीट की जानकारी देख सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा आज, यानी 24 अक्तूबर सुबह 11:30 बजे है।
 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2026 Round 1 Provisional Allotment Result Released, Grievance Deadline Today
NEET PG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG Counselling 2026 के राउंड-1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कॉलेज, विशेषज्ञता और सीट श्रेणी आवंटित हुई है। प्रोविजनल अलॉटमेंट में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया है।

विज्ञापन


दी गई जानकारी के मुताबिक, 24 अक्तूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे तक उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन में उपलब्ध ‘Candidates Grievances and Query Redressal System’ के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों पर विचार करके राउंड-1 का अंतिम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

नीट पीजी में AIR-1 को कौन सा कॉलेज मिला?

सीट आवंटन पीडीएफ के मुताबित, रैंक-1 को अटल बिहार वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड आरएमएल हॉस्पिटल नई दिल्ली में सीट आवंटित हुई है। इसके अलावा, रैंक 3, 4, 8 और 9 को भी यही कॉलेज आवंटित हुआ है। सभी ने एम.डी. जनरल मेडिसिन कोर्स में सीट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

NEET PG Round 1 Allotment 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा/काउंसलिंग NEET PG Counselling 2026
राउंड राउंड-1
प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम समय-सीमा 24 अक्तूबर 2026, सुबह 11:30 बजे
अंतिम अलॉटमेंट रिजल्ट आपत्तियों की समीक्षा के बाद
आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in

सीट अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in खोलें।
  2. PG Medical Counselling सेक्शन में जाएं।
  3. राउंड-1 के प्रोविजनल रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना कैंडिडेट लॉगिन खोलकर अलॉटमेंट स्टेटस देखें।
  5. आवंटित कॉलेज, विशेषज्ञता और सीट श्रेणी की जानकारी जांचें।
  6. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

अलॉटमेंट में गलती है तो ऐसे दर्ज करें आपत्ति

अगर प्रोविजनल रिजल्ट में किसी तरह की विसंगति दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को कैंडिडेट लॉगिन में उपलब्ध ‘Candidates Grievances and Query Redressal System’ के जरिए शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

  • आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित विवरण स्पष्ट रूप से दें और उपलब्ध सहायक दस्तावेजों को निर्देशों के अनुसार जमा करें।
  • कायत दर्ज करने की समय-सीमा 24 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे है।
  • समय-सीमा समाप्त होने के बाद आयोग आपत्तियों पर विचार करके अंतिम अलॉटमेंट रिजल्ट तैयार करेगा।

 

Freeze और Float विकल्प में क्या अंतर है?

अंतिम अलॉटमेंट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों और काउंसलिंग के आधिकारिक नियमों के अनुसार निर्णय लेना होगा।

 
विकल्प सामान्य अर्थ
फ्रीज आवंटित सीट स्वीकार करना और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना
फ्लोट आवंटित सीट को लेकर आगे के राउंड में बेहतर विकल्प के लिए विचार किए जाने की अनुमति लेना, लागू नियमों के अधीन
 

सीट स्वीकार करने या अगले राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुनने से पहले एमसीसी के आधिकारिक निर्देश ध्यान से पढ़ें। रिपोर्टिंग की समय-सीमा, दस्तावेजों और सीट छोड़ने या अपग्रेड से जुड़े नियमों की पुष्टि जरूर करें।

टॉप रैंकर्स की पहली पसंद बना जनरल मेडिसिन

इस बार की चॉइस के आंकड़ों में जनरल मेडिसिन की लोकप्रियता भी सामने आई है। टॉप 100 रैंक वाले उम्मीदवारों में से 50 ने जनरल मेडिसिन को चुना, जबकि 2025 में यह संख्या 46 थी।

 
रैंक समूह 2025 में जनरल मेडिसिन चुनने वाले 2026 में चुनने वाले
टॉप 100 46 50
टॉप 1,000 373 390
टॉप 10,000 1,181 1,253

 

जिन उम्मीदवारों को सीट नहीं मिली, वे क्या करें?

यदि उम्मीदवार का नाम राउंड-1 की अलॉटमेंट सूची में नहीं है, तो उन्हें काउंसलिंग की अगली प्रक्रिया से संबंधित एमसीसी के निर्देश देखने चाहिए। राउंड-2 में भाग लेने की पात्रता, दोबारा पंजीकरण की जरूरत और चॉइस भरने की शर्तें आधिकारिक काउंसलिंग नियमों पर निर्भर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed