NEET PG Counselling 2025: खत्म हुआ इंतजार, नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, शेड्यूल अभी तक नहीं आया
NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 17 अक्तूबर 2025 से नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह काउंसलिंग सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% ऑल इंडिया कोटा सीटों (AIQ) के लिए होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज से नीट पीजी की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार एमडी, एमएस और डीएनबी प्रोग्राम्स में 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है। हालांकि, एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल 2025 अभी जारी नहीं किया है, लेकिन इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया है।
एमसीसी की वेबसाइट पर लिखा है, "पीजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें।"
NEET PG 2025 Counselling: काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग की प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- दस्तावेज सत्यापन
- चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग
- अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा
- रिपोर्टिंग और अपग्रेडेशन
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोजक संस्था | मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) |
| परीक्षा का नाम | नीट पीजी 2025 |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 17 अक्तूबर 2025 |
| सीटें | 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) |
| कोर्स | MD, MS, DNB |
| वेबसाइट | mcc.nic.in |
| परीक्षा तिथि | 3 अगस्त 2025 |
अगस्त में हुई थी परीक्षआ
NEET PG 2025 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में किया गया था। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद लिया गया, जब अभ्यर्थियों ने दो शिफ्ट में परीक्षा कराने की योजना का विरोध किया था। इस परीक्षा में लगभग 2.4 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
कमेंट
कमेंट X