फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2022 MCC Withdraws 3 Seats From Mop-Up Round Counselling; Adds 4 New Seat

NEET PG Councelling: एमसीसी ने पीजी मेडिकल की तीन सीटें घटाईं और चार नई जोड़ीं, एएमयू में एमडी फोरेंसिक भी शुरू

Thu, 10 Nov 2022 08:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 08:06 PM IST
सार

MCC Notification on NEET PG Seat Matrix: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 2022 की सीट मैट्रिक्स से तीन सीटें वापस ले ली हैं। जबकि चार नई सीटें जोड़ीं भी हैं।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 MCC Withdraws 3 Seats From Mop-Up Round Counselling; Adds 4 New Seat
MCC Notification on NEET PG Seat Matrix - फोटो : MCC

विस्तार

MCC Notification on NEET PG Seat Matrix: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 2022 की सीट मैट्रिक्स से तीन सीटें वापस ले ली हैं। जबकि चार नई सीटें जोड़ीं भी हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार, एमससी ने नीट पीजी काउंसलिंग की सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने इस संबंध में सार्वजनिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।  

विज्ञापन

एमसीसी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (संस्थान कोड - 700362) ने एमडी फिजियोलॉजी कार्यक्रम में अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में से प्रत्येक में एक अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की सीट वापस ले ली। वहीं, एमसीसी ने गिरिधर आई इंस्टीट्यूट, एर्नाकुलम (संस्थान कोड - 700855) द्वारा प्रस्तावित एनबीईएमएस डिप्लोमा ऑप्थल्मोलॉजी प्रोग्राम से भी अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी की एक डीएनबी कोटा सीट भी वापस ले ली है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीसी ने कहा कि नीट पीजी मॉप-अप राउंड की आवंटन प्रक्रिया से पहले सीट मैट्रिक्स से वापसी के लिए उल्लेखित सीटों को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा, नेशनल मेडिकल कमीशन और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कुछ कॉलेजों में नई सीटों को स्वीकृति दी है। इस आधार पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 2022 के सीट मैट्रिक्स में भी कई सीटें जोड़ी हैं। 


 

विज्ञापन

एमसीसी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (संस्थान कोड - 700362) में एमडी फोरेंसिक मेडिसिन के लिए यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत एक-एक एआईक्यू सीट जोड़ी है। इसके अलावा, राजराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (संस्थान कोड - 700546) में एमएस (जनरल सर्जरी) कार्यक्रम के लिए प्रबंधन / भुगतान सीट कोटा के तहत एक सीट जोड़ी गई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed