फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 Guidelines: Exam Timing, Entry Rules, Documents and Dress Code

नीट पीजी 2026: परीक्षा केंद्र में कब तक मिलेगी एंट्री, क्या पहनकर जाएं? अभ्यर्थी अच्छे से पढ़ लें दिशानिर्देश

Sun, 30 Aug 2026 06:09 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 30 Aug 2026 06:09 AM IST
सार

देशभर में नीट पीजी 2026 परीक्षा आज एक ही पाली में होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा। प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र जरूरी है। परीक्षा से पहले ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामान की सूची जरूर देख लें।
 

विज्ञापन
NEET PG 2026 Guidelines: Exam Timing, Entry Rules, Documents and Dress Code
NEET PG 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर से नीट पीजी 2026 परीक्षा आज देश के कई राज्यों में होगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

नोट करें जरूरी टाइमिंग

 

विवरण समय
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश शुरू सुबह 7 बजे
प्रवेश बंद सुबह 8:30 बजे
अभ्यर्थी लॉगिन सुबह 8:45 बजे
परीक्षा निर्देश पढ़ने की सुविधा सुबह 8:50 बजे
परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
परिणाम 30 सितंबर 2026

यह भी पढ़ें: 2.73 लाख अभ्यर्थी देंगे नीट पीजी परीक्षा, सवालों की संख्या घटी, पहले आते थे 200 प्रश्न, अब कितने होंगे?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

8:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

केंद्र पर पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय पर्याप्त समय पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को सुबह 8:45 बजे अपना लॉगिन उपलब्ध होगा। वहीं, परीक्षा से जुड़े निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन विंडो 8:50 बजे खुलेगी।

यह भी पढ़ें: नीट पीजी एग्जाम-डे चेकलिस्ट, केंद्र जाने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी
 

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नीट पीजी 2026 का प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र है।

  • जरूरी दस्तावेज
  • नीट पीजी 2026 का प्रवेश पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस
  • भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एमसीआई) या संबंधित राज्य चिकित्सा परिषद की ओर से जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र


विदेशी अभ्यर्थियों को पासपोर्ट और अपने देश में चिकित्सक के रूप में उनकी स्थिति की पुष्टि करने वाला वैध प्रमाण भी साथ रखना होगा।

परीक्षा केंद्र पर कौन सा सामान ले जाना मना है?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामान लेकर नहीं जाना चाहिए। एनबीईएमएस के निर्देशों के अनुसार इनमें स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई तरह के व्यक्तिगत सामान शामिल हैं।

  • प्रतिबंधित सामान
  • पेन, कागज, लेखन पैड, पेन ड्राइव और रबर
  • मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर और घड़ी
  • ब्लूटूथ उपकरण
  • अंगूठी, कान की बालियां, चेन और चूड़ियां
  • बटुआ, बेल्ट और चश्मा
  • खुला या पैक किया हुआ कोई भी खाद्य पदार्थ


इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: नीट पीजी एग्जाम के लिए एनबीईएमएस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, ये चीजें लेकर जानें पर सख्त पाबंदी; देखें लिस्ट
 

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए क्या है ड्रेस कोड?

पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन हल्के, साधारण और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। आधी आस्तीन वाली शर्ट या टी-शर्ट को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

अभ्यर्थियों को मोटे तलवे वाले जूते पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे जूतों को परीक्षा केंद्र पर अनुमति नहीं मिल सकती है।


महिला अभ्यर्थियों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?

महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन पूरी आस्तीन या अधिक कढ़ाई वाले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी गई है। प्रिंट वाली जींस से भी बचने को कहा गया है।

इसके अलावा कान की बालियां, नोज रिंग, कंगन, हार और नोज पिन जैसे आभूषण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिए जाएंगे। साधारण और आरामदायक आधी आस्तीन वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थी परीक्षा से पहले क्या करें?

  • परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दिए गए केंद्र और निर्देशों की जांच कर लेनी चाहिए।
  • जरूरी पहचान पत्र और पंजीकरण प्रमाणपत्र भी तैयार रखें।
  • सबसे अहम बात, सुबह 8:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए घर से पर्याप्त पहले निकलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed