फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024 Postponed, Candidates express anguish over postponement of NEET-PG by Centre

NEET PG Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने पर क्या बोले अभ्यर्थी? जानें अब किस तारीख को होगा एग्जाम

Sun, 23 Jun 2024 02:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 02:17 PM IST
सार

NEET PG Postponed: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी है। छात्रों ने केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
NEET PG 2024 Postponed, Candidates express anguish over postponement of NEET-PG by Centre
NEET PG Postponed - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

NEET PG 2024: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को निर्धारित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG 2024) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा के बाद, छात्रों ने केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

कब आयोजित होगी परीक्षा

केंद्र ने परीक्षा से एक दिन पहले इसे पुनर्निर्धारित किए जाने के बारें सूचित किया। हालांकि, मंत्रालय की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि परीक्षा किस दिन आयोजित की जाएगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है, "23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा पुनर्निर्धारित की जाती है, जिसकी नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।" केंद्र जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों स्थगित की गई परीक्षा?

मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता पर आरोपों की हालिया घटनाओं को देखते हुए लिया गया। मंत्रालय की ओर से कहा गया, "स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।"

विज्ञापन

"खर्चों की भरपाई करे सरकार"

परीक्षा देने जयपुर गए एक अभ्यर्थी ने कहा, "नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक हो गया, नीट-पीजी 12 घंटे पहले स्थगित कर दिया गया और नीट-एसएससी परीक्षा की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। इससे पता चलता है कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कितनी चिंतित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने किए पर माफी मांगनी चाहिए। छात्र और डॉक्टर परीक्षा के लिए लंबी यात्रा करके यहां आए हैं, उनका बहुत खर्च हुआ है। औसतन 10,000 रुपये खर्च हुए हैं। सरकार को इन खर्चों की भरपाई करनी चाहिए।"

सभी को हो रही बहुत परेशानी

एक अन्य अभ्यर्थी ज्योत चौहान ने कहा कि केंद्र द्वारा उन्हें परीक्षा के बारे में अंतिम समय में सूचित करने से बहुत असुविधा हुई। उन्होंने कहा, " एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने आखिरी समय में, 10 घंटे पहले बताया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अगर उन्हें पुनर्निर्धारित करना था, तो उन्हें कम से कम कुछ दिन पहले इसकी घोषणा करनी चाहिए थी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों को ठीक से वितरित नहीं किया, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर बहुत दूर-दूर की जगहें मिलीं। वडोदरा के छात्रों के परीक्षा केंद्र नासिक और मध्य प्रदेश में थे। और फिर जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सभी को बहुत परेशानी हो रही है।" 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2024) आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार था। एनबीईएमएस के अध्यक्ष और गवर्निंग बॉडी के सदस्य के डॉ राकेश शर्मा ने कहा था, "NEET PG 2024 के आयोजन के लिए देश की सभी निगाहें NBEMS पर हैं और हम देश की उम्मीदों को निराश नहीं करेंगे। हम पूरे देश में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित करेंगे।"

एनटीए को भंग करने की हो रही मांग

NEET-UG परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप देश भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने एनटीए को भंग करने की मांग की।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और NTA के कामकाज पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed