फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 Update nbe released revised Schedule for NEET PG 2022, exam will held on 21 may

NEET PG 2022 Update: नीट पीजी 2022 का संशोधित शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

Fri, 11 Feb 2022 05:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

NEET PG 2022 Update: 6 एमबीबीएस के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि एमबीबीएस के अनेक छात्र इस बार नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन
NEET PG 2022 Update nbe released revised Schedule for NEET PG 2022, exam will held on 21 may
NEET PG 2022 Update - फोटो : Social Media

विस्तार

NEET PG 2022 Update: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी, 2022 के संशोधित शेड्यूल को जारी कर दिया है। यह एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर विस्तृत शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


क्यों बदलनी पड़ी तारीखें?
दरअसल, 6 एमबीबीएस के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि नीट 2022 की परीक्षा नीट 2021 काउंसलिंग की तारीखों के साथ क्लैश हो रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दखल देने से मना करते हुए इसे केंद्र सरकार का नीतिगत मामला बताया था। 
विज्ञापन


NEET PG 2022 Update: नीट पीजी 2022 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें

1. आवेदन करने की तारीख-  15 जनवरी से 25 मार्च, 2022
2. आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 29 मार्च से 7 अप्रैल, 2022
3. आखिरी सुधार (तस्वीरों) की तारीख- 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022
4. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 16 मई, 2022
5. नीट पीजी परीक्षा- 21 मई, 2022
6. नीट पीजी परिणाम- 20 जून, 2022

NEET PG 2022 Update: आधिकारिक नोटिस जारी
एनबीई की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि नीट पीजी परीक्षा जो पहले 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जानी थी, अब 21 मई को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख को भी 4 फरवरी, 2022 से बढ़ाकर 25 मार्च, 2022 कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed