Hindi News
›
Education
›
NEET PG 2022 Counselling Round 1 Choice Filling Ends TOMORROW at mcc.nic.in
{"_id":"632ee9456511404e5d29793d","slug":"neet-pg-2022-counselling-round-1-choice-filling-ends-tomorrow-at-mcc-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2022: नीट पीजी दाखिलों के लिए कल तक भर सकेंगे च्वॉइस, 28 को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG 2022: नीट पीजी दाखिलों के लिए कल तक भर सकेंगे च्वॉइस, 28 को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:56 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
NEET PG 2022 Counselling: नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 का दौर जारी है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि रविवार, 25 सितंबर, 2022 है।
MCC NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) यानी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 का दौर जारी है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि रविवार, 25 सितंबर, 2022 है।
उम्मीदवार अपनी पसंद जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जा सकते हैं। नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया पहली बार 20 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों को 25 सितंबर, 2022 तक रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद भरने की अनुमति दी जाएगी। च्वॉइस लॉकिंग 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से 11:55 बजे के बीच की जाएगी। NEET PG 2022 काउंसलिंग राउंड 01 सीट आवंटन रिजल्ट 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।