फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   neet pg 2021 medical students demand postponed neet pg exam

NEET PG Exam 2021: अभ्यर्थियों ने की परीक्षा को स्थगित करने की मांग, कोर्ट में दायर करेंगे पीआईएल

Thu, 15 Apr 2021 05:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Apr 2021 05:04 PM IST
सार

अभ्यर्थी नीट पीजी 2021 की परीक्षा को स्थगित कराने के लिए कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने को तैयार हैं। वहीं नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) 18 अप्रैल को परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर चुका है।

विज्ञापन
neet pg 2021 medical students demand postponed neet pg exam
2021 NEET PG - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए परीक्षार्थियों ने 18 अप्रैल आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2021 को स्थगित करने की मांग की है। कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों की ही तरह नीट पीजी 2021 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ट्विटर पर ‘हैशटैग पोस्टपोन नीट पीजी’ का अभियान चलाया है। 

विज्ञापन

वर्तमान स्थिति को देखते हुए परीक्षार्थियों और अभिभावकों द्वारा लगातार सोशल मीडिया के जरिए मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को टालने की मांग की जा रही है। अब नीट पीजी की परीक्षा में केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कई अभ्यर्थी परीक्षा को स्थगित कराने के लिए कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने को भी तैयार हैं। दूसरी ओर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) 18 अप्रैल को परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर चुका है। बोर्ड ने हाल ही में 14 अप्रैल को नीट पीजी 2021 के प्रवेश पत्र जारी किए थे।

विज्ञापन


एनएसयूआई का अनुरोध
राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने परीक्षार्थियों के समर्थन में एक ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है कि कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए, यह बहुत ही निराशाजनक है कि फ्रंटलाइन कोविड वर्कर्स के भविष्य को दांव पर लगाया जा रहा है। परीक्षा में सफल होने के लिए सालों की मेहनत लगती है। हम स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध  करते हैं कि वह आपातकाल को समझें और नीट पीजी 2021 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की समस्या को सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें - नीट पीजी 2021 : रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका आज, 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed