फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नीट पीजी 2021 : रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका आज, 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

Mon, 15 Mar 2021 01:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
NEET PG 2021 Registration Ends Today Apply here for Neet PG Last Date
नीट पीजी 2021 - फोटो : NBE

देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट यानी नीट पीजी अप्रैल 2021 में होने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका 15 मार्च, 2021 को रात 11.55 बजे तक है।



चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा पाने और मेडिकल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में दाखिले का ख्वाब संजोए बैठे चिकित्सा स्नातक तैयार हो जाएं और जल्दी से आवेदन भरकर सबमिट कर दें। बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने वर्ष 2021 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) यानी नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना फरवरी में जारी की थी।

नीट-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन मंगलवार, 23 फरवरी, 2021 को दोपहर तीन बजे से शुरू हुए थे। NEET PG 2021 आवेदन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी और समय सारिणी के साथ ही आधिकारिक अधिसूचना और सीधे आवेदन के लिए वेबसाइट का सीधा लिंक यहां इस खबर की अगली स्लाइड में दिया गया है।

NEET PG 2021 Registration Ends Today Apply here for Neet PG Last Date
NEET PG 2021 Exam Date Released - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री करने के इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NEET-PG परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य मोड के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नीट-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 को रात 11.55 बजे तक है।

उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनकी एमबीबीएस डिग्री एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल काउंसिल के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त हैं, या नहीं। यदि यह पाया जाता है कि एमबीबीएस डिग्री की मान्यता प्राप्त नहीं है, तो उम्मीदवार की दावेदारी निरस्त कर दी जाएगी। 

NEET PG 2021 Registration Ends Today Apply here for Neet PG Last Date
नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : NBE

वहीं, आवेदकों को आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 19 मार्च से 21 मार्च, 2021 तक का समय मिलेगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने अथवा संपादित करने के लिए विंडो 02 अप्रैल से 04 अप्रैल, 2021 के लिए खोली जाएगी। नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET PG 2021 Registration Ends Today Apply here for Neet PG Last Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए। नीट पीजी 2021 का आवेदन पत्र एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक बार प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। एक से अधिक आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की वेबसाइट देखें या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत इंर्फोमेशन बुलेटिन यानी आधिकारिक अधिसूचना इस सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें। नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए सीधे आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
 
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed