NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के लिए एमसीसी 25 अक्तूबर से शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या रहेगी प्रक्रिया
NEET PG 2021 Counselling: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर, यानी नीट पीजी 2021 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु नीट मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन 25 अक्तूबर, 2021 से शुरू होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर, यानी नीट पीजी 2021 के लिए 25 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू करेगा। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु नीट एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते हैं।
एमसीसी ऑल इंडिया कोटा के तहत एमडी, एमएस, डिप्लोमा और पीजी डीएनबी सीटों के लिए नीटी पीजी काउंसलिंग आयोजित करने और केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) सीटों पर सीटों पर दाखिले के लिए जिम्मेदार है। MCC NEET PG काउंसलिंग दो राउंड में आयोजित की जाएगी, इसके बाद डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी सीटों और PG DNB सीटों के लिए मॉप-अप राउंड और बाद में एक स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा।
मुख्य तौर पर दो राउंड में होगी काउंसलिंग
MCC NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान 29 अक्तूबर तक पूरा किया जा सकता है। भुगतान की सुविधा 29 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार 26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर (रात 11:55 बजे) तक अपनी च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं और कॉलेज व सीट लॉक कर सकते हैं। इसके बाद, संस्थान 30 अक्तूबर को अपने स्तर पर उम्मीदवारों का आंतरिक सत्यापन करेंगे। पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम 03 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को 04 से 10 नवंबर के बीच संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा।
राउंड 2 काउंसलिंग 15 नवंबर से
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के तहत काउंसलिंग 15 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें मॉप-अप राउंड 07 दिसंबर से शुरू होगा। नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का पूरा शेड्यूल यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के सूचना बुलेटिन को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
नए एलओपी और मान्यताएं 15 नंवबर तक
एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल काउंसिल और एनबीई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिशन ने सूचित किया है कि नए एलओपी और मान्यता 15/11/2021 तक जारी किए जाएंगे। इसलिए, नीट-पीजी काउंसलिंग, 2021 के राउंड 2 में उन नई/ ताजा सीटों को शामिल नहीं किया जा सकता है, जो 15/11/2021 से शुरू होने वाली है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड में च्वॉइस फिलिंग के दौरान सोच-समझकर फैसला लें।
कमेंट
कमेंट X