फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2024: Registration for NEET MDS counseling starts today; Read the steps to register here

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू; कैसे करें पंजीकरण, यहां पढ़ें

Mon, 01 Jul 2024 09:06 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 01 Jul 2024 09:06 AM IST
सार

NEET MDS 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET MDS) 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया है। कैसे करें उम्मीदवार पंजीकरण, यहां पढ़ें। 

विज्ञापन
NEET MDS 2024: Registration for NEET MDS counseling starts today; Read the steps to register here
NEET MDS 2024 Counselling (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

 
विज्ञापन

NEET MDS 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET MDS) 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in. पर जाकर फोर्म जमा कर सकते हैं।

आपको बता दें की नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 का पहला दौर 1 जुलाई, 2024 से शुरू होगा। कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी। एमसीसी नीट एमडीएस काउंसलिंग के तीन राउंड और स्ट्रेंथ काउंसलिंग का एक राउंड आयोजित करेगी। नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग 22 जुलाई से शुरू होगी। 

विज्ञापन


नीट एमडीएस काउंसलिंग कि लिए उम्मीदवार 2 जुलाई से लेकर 7 जुलाई के बीच रात 11:55 बजे तक रजिस्टर सकते हैं। 7 जुलाई को शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक उम्मीदवारों को कोर्स और कॉलेज के लिए अपनी पसंद लॉक करके अपनी पसंद की पुष्टि करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NEET MDS 2024: काउंसलिंग के लिए पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज से बीडीएस कार्यक्रम पूरा करना होगा
  • उन्हें नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में उपस्थित होना होगा और उत्तीर्ण होना होगा
  • इसके अलावा, 30 जून, 2024 तक अपनी एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।

NEET MDS 2024: आवश्यक दस्तावेज
 

  • (NEET MDS) 2024 स्कोरकार्ड
  • (NEET MDS) 2024 एडमिट कार्ड
  • योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र
  • कॉलेज मार्कशीट
  • डेंटल काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया अनंतिम प्रमाण पत्र\
  • इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • वैध सरकारी पहचान प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)


NEET MDS 2024: कैसे करें पंजीकरण 
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in पर जाएं ।
  • उसके बाद एमडीएस काउंसलिंग सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • अब लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed