फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2024 last date to apply at natboard.edu.in, here is how and where To apply

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, फटाफट इस लिंक से कर दें अप्लाई

Mon, 19 Feb 2024 01:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 01:58 PM IST
सार

NEET MDS 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज आज, यानी 19 फरवरी को एनईईटी एमडीएस 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। योग्य उम्मीदवार  एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधा आवेदन  कर सकते है। 

विज्ञापन
NEET MDS  2024 last date to apply at natboard.edu.in, here is how and where To apply
नीट एमडीएस 2024 (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET MDS 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) आज, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - मास्टर्स इन डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11.55 बजे तक हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन सुधार विंडो 22 फरवरी को खुलेगी और 25 फरवरी, 2024 को बंद हो जाएगी। अंतिम संशोधन विंडो 05 मार्च को खोली जाएगी और 07 मार्च को बंद कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड 13 मार्च को जारी किया जाएगा। नीट एमडीए 2024 परीक्षा का आयोजन 18 मार्च, 2024 को किया जाएगा और परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये है। निर्धारित परीक्षा शुल्क भारत में बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या वेब पेज पर उपलब्ध कराए गए अन्य तरीकों से किया जाना चाहिए। इससे संबंधित अधिक  जानकारी के  लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

NEET MDS 2024: ऐसे करें आवेदन 

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed