{"_id":"5efda6d58ebc3e42da4d335f","slug":"neet-jee-exams-2020-hrd-ministry-forms-panel-to-review-situation-and-advise-on-conduct-of-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET, JEE Exams 2020: एचआरडी मंत्री ने कहा- परीक्षा के आयोजन की स्थिति की समीक्षा करेगी एनटीए कमेटी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET, JEE Exams 2020: एचआरडी मंत्री ने कहा- परीक्षा के आयोजन की स्थिति की समीक्षा करेगी एनटीए कमेटी
Thu, 02 Jul 2020 02:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ट्विटर
NEET, JEE Exams 2020: एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि नीट और जेईई परीक्षाओं की स्थिति की समीक्षा एनटीए की कमेटी करेगी। एनटीए को पहले ही इसे लेकर निर्देश दिया जा चुका है। कमेटी कल तक मंत्रालय को अपनी अनुशंसा देगी। एचआरडी मंत्री ने अपने एक वीडियो संदेश के जरिए यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Looking at the prevailing circumstances & requests received from students & parents appearing for #JEE & #NEET examinations, a committee consisting of @DG_NTA & other experts has been advised to review the situation & submit its recommendations to @HRDMinistry latest by tomorrow. pic.twitter.com/xByKLUqAIc
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 2, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीट और जेईई की परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का निवेदन है कि वर्तमान की परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुई इन परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। ऐसे में मंत्रालय की तरफ से पहले ही एनटीए को कमेटी बनाकर इस पर विचार करने के लिए कहा जा चुका है। एनटीए कमेटी बनाकर नीट और जेईई परीक्षाओं के आयोजन की स्थिति पर विचार कर एवं सभी परिस्थितियों का आंकलन कर कल तक अपनी अनुशंसा देगी। एनटीए की अनुशंसा के बाद नीट और जेईई परीक्षाओं को लेकर ठोस निर्णय लिया जा सकेगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों की तरफ से नीट और जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर मुहिम भी चला रखी है।
विज्ञापन
नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होनी है। इसमें करीब 16 लाख छात्र बैठेंगे। जबकि जेईई मेन की परीक्षा 18 से 23 जुलाई के बीच आयोजित की जानी है।
कमेंट
कमेंट X