NEET 2019: MBBS की खाली सीटों के लिए जारी हुई सूची, अब एक और मॉप-अप राउंड का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 के तहत एमबीबीएस की खाली सीटों के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने यह सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।
नीट मॉप-अप काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर जारी हुई सूची देख सकते हैं। आप आगे दी गई लिंक से भी आसानी से सूची देख सकते हैं। नीट के जरिए एमबीबीएस में प्रवेश देने के लिए तीन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए मॉप-अप काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर हुए फ्रेश मॉपअप राउंड के तहत आवंटित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्टिंग की समय सीमा मंगलवार को खत्म हुई थी। इसमें कई स्टूडेंट्स ने रिपोर्टिंग नहीं की जिससे सीटें खाली रह गईं। इन्हीं खाली सीटों के लिए अब एमसीसी ने सूची जारी की है।
हालांकि अभ्यर्थियों को एक और मॉप अप राउंड का मौका भी दिया जाएगा। यह राउंड 28 अगस्त से ही शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। यह सीट पाने का अंतिम मौका होगा।
NEET Counselling 2019 Mop Up Round Allotment List: ऐसे देखें एमसीसी द्वारा जारी सूची
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर अलग-अलग कॉलेजों के लिए स्ट्रे वैकेंसी की सूची की लिंक दी गई है।
- आप संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें अपना नाम / रोल नंबर चेक करें।
- एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब
आगे सभी सूची के लिए सीधी लिंक भी दी जा रही है
बता दें कि कॉलेजों के 2,004 सीटों पर प्रवेश के लिए मॉप-अप काउंसलिंग आयोजित की गई थी। नीट 2019 की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के लिए अलग-अलग काउंसलिंग जून महीने से आयोजित की जा रही है। तीन राउंड काउंसलिंग के बाद भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी सहित अन्य विश्वविद्यालों में कई सीटें खाली रह गई थीं। उन्हीं सीटों को भरने के लिए विभाग ने मॉप अप काउंसलिंग का आयोजन किया।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आईपी यूएनआई (IP UNI) की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डीयू सीडब्ल्यू (DU CW) की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ईएसआईसी (ESIC) की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बीएसयू (BHU) ओपन की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डीम्ड (Deemed) की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X