NEET 2019: राउंड-2 में अब किसके लिए क्या है नियम, यहां समझें
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। ये परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था, वे अब अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उनका सीट आवंटन पत्र (एलॉटमेंट लेटर) भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम जारी होने के बाद क्या
सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद जो अभ्यर्थी उन्हें मिली सीट से संतुष्ट हैं, उन्हें बताए गए केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। संबंधित केंद्रों पर रिपोर्टिंग के लिए उन्हें 18 जुलाई से लेकर 25 जुलाई 2019 तक का समय दिया जाएगा। रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थी अपना सीट आवंटन पत्र, वास्तविक प्रमाणपत्रों समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।
अपग्रेड के बाद क्या करें
जिन अभ्यर्थियों की सीट पहले राउंड की काउंसलिंग से अपग्रेड हुई है, उन्हें पहले आवंटित कॉलेज से रिलीविंग लेटर लेना होगा। इसके बाद ही वे दूसरे राउंड में आवंटित सीट पर दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएंगे।
सीट अपग्रेड नहीं हुई तो क्या करें
जिन अभ्यर्थियों की सीट राउंड 2 में अपग्रेड नहीं हुई है, उन्हें इस राउंड से रिजाइन करना होगा। इसके लिए उनके पास 20 जुलाई शाम 5 बजे तक का समय है। अगर दिए गए समय में आपने रिजाइन नहीं किया, तो राउंड 2 के नियम लागू होंगे।
यहां से डाउनलोड करें एलॉटमेंट लेटर
अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए आप मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (mcc) की वेबसाइट पर जाएं।
एमससी की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
राउंड 2 के लिए एमसीसी द्वारा जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X