{"_id":"5b7ce08942c792466e6eddb4","slug":"neet-and-jee-exam-pattern-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट और जेईई परीक्षा पैटर्न में बदलाव, कुछ इस तरह होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट और जेईई परीक्षा पैटर्न में बदलाव, कुछ इस तरह होगी परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा साल में दो बार और सिर्फ ऑनलाइन मोड से कराने का फैसला बदल दिया है। यह निर्णय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया है। अब मेडिकल में प्रवेश लेने के लिए नीट परीक्षा पुराने पैटर्न से ही होगी। आपको बता दें कि पुराने पैटर्न के अनुसार यह परीक्षा साल में एक बार और पैन पेपर की सहायता से होगी।
विज्ञापन
नीट परीक्षा अब 5 मई 2019 को होगी। एनटीए ने नीट के अलावा यूजीसी नेट 2018, सीमैट और जीपैट परीक्षाओं की तिथि भी जारी कर दी है। इनमें यूजीसी नेट की परीक्षा 9 से 23 दिंसबर 2018 के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए 19 नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। सीमैट और जीपैट की परीक्षा 28 जनवरी 2019 को होगी। परीक्षा का परिणाम 10 जनवरी, 2019 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
जेईई मुख्य पहली परीक्षा 6 से 20 जनवरी 2019 के बीच होगी, जबकि दूसरी परीक्षा 6 से 20 अप्रैल 2019 के बीच होगे की संबावना है। दोनों ही परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी। इसकी प्रैक्टिस के लिए एनटीए ने देशभर में 26 सौ से ज्यादा टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर बनाए है। इनमें इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कूलों के कम्प्यूटर लैब शामिल हैं।
विज्ञापन
नीट परीक्षा का पुराना पैटर्न
- परीक्षा में कक्षा 11वीं और 12वीं के के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान पाठ्यक्रम से प्रश्न शामिल होंगे।
- भौतिक और रसायन विज्ञान दोनों में 45 प्रश्न हैं।
- जीवविज्ञान में 90 प्रश्न हैं जो बॉटनी और जूलॉजी के बीच समान रूप से विभाजित हैं।
प्रश्नों की विषय संख्या अधिकतम अंक
भौतिकी 45 180
रसायन विज्ञान 45 180
जूलॉजी 45 180
वनस्पति विज्ञान 45 180
मुख्य जानकारी
- अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
- उत्तर को बदलने की अनुमति नहीं है।
- हर सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- परीक्षा में कक्षा 11वीं और 12वीं के के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान पाठ्यक्रम से प्रश्न शामिल होंगे।
- भौतिक और रसायन विज्ञान दोनों में 45 प्रश्न हैं।
- जीवविज्ञान में 90 प्रश्न हैं जो बॉटनी और जूलॉजी के बीच समान रूप से विभाजित हैं।
प्रश्नों की विषय संख्या अधिकतम अंक
भौतिकी 45 180
रसायन विज्ञान 45 180
जूलॉजी 45 180
वनस्पति विज्ञान 45 180
मुख्य जानकारी
- अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
- उत्तर को बदलने की अनुमति नहीं है।
- हर सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X