फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2021: Registration to begin from 13 july on ntaneet.nic.in, here’s how to apply

NTA NEET 2021: 13 जुलाई से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, अभ्यर्थी ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Tue, 13 Jul 2021 11:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Jul 2021 11:49 AM IST
सार

नीट 2021 के लिए 13 जुलाई, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक साइट ntaneet.nic.in पर जाकर शाम 5 बजे के बाद आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET 2021: Registration to begin from 13 july on ntaneet.nic.in, here’s how to apply
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2021 के लिए 13 जुलाई, 2021 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने के लिए पंजीकरण लिंक शाम 5 बजे से खुलेगी। ऐसे में इस वर्ष नीट यूपी की परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी  एनटीए एनईईटी की आधिकारिक साइट ntaneet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


12 सितंबर से होगी परीक्षा
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख की घोषणा नवनियुक्त शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को की थी। आधिकारिक बयान के मुताबिक एजेंसी 198 शहरों में परीक्षा आयोजित करने जा रही है। 2020 के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन


सीबीएसई: क्या 10वीं के रिजल्ट में होगी देरी? तारीख और ताजा जानकारी यहां जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को COVID19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र पर सभी आवेदकों को फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे और छात्रों को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

नीट 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध नीट 2021 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • तत्पश्चात अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
  • इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बतौर शुल्क 1500 रुपये करना होगा जमा

नीट-यूजी 2021 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को ₹1,400 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी जैसी अन्य श्रेणियों से संबंधित लोगों के लिए स्नातक परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ₹800 निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed