{"_id":"5efc89868ebc3ea116794a32","slug":"neet-2020-exams-plea-on-neet-postponement-exam-centres-filed-in-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Exam 2020: नीट परीक्षा स्थगित करने के लिए अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET Exam 2020: नीट परीक्षा स्थगित करने के लिए अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
Wed, 01 Jul 2020 06:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट (NEET) परीक्षा को स्थगित करने को लेकर मिडिल ईस्ट के देशों में रह रहे उम्मीदवारों के अभिभावकों ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। इस याचिका में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए नीट परीक्षा रद्द करने की अपील की गई है। मिडिल ईस्ट के देशों में रह रहे नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने इस याचिका के जरिए मध्य पूर्व के देशों में ही नीट परीक्षा केंद्र स्थापित करने या फिर इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस याचिका में सरकार से मांग की गई है कि या तो नीट की परीक्षा को स्थगित किया जाए या फिर कोरोना वायरस के मद्देनजर मध्य पूर्व के देशों में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए वहां परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएं। अभिभावकों का कहना है कि इस परीक्षा को या तो उनके ही देशों में आयोजित कराया जाए या फिर स्थगित कर दिया जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी
विज्ञापन
यह याचिका कतर के केरल मुस्लिम संस्कृति केंद्र के सचिव के माध्यम से दोहा और कतर में NEET छात्रों के अभिभावकों ने दायर की है। जिसमें यह भी कहा गया है कि विद्यार्थियों ने भारत आने के लिए वंदे भारत मिशन की उड़ानों में सीटें हासिल करने की कोशिश की है, ताकि वे 26 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकें, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली। इस साल नीट परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।नीट यूजी परीक्षा MBBS / BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-UP Madarsa Board Result 2020: 1,15,650 विद्यार्थी पास, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
कमेंट
कमेंट X