फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2020 2021 super speciality test pattern for filling of choices to change, Proposal to MCI

NEET 2020: सुपर स्पेशियलिटी की सीटें भरने के लिए बढ़ेंगे विकल्प

Tue, 24 Dec 2019 08:43 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 24 Dec 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
NEET 2020 2021 super speciality test pattern for filling of choices to change, Proposal to MCI
सांकेतिक तस्वीर

NEET Super Speciality: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET - National Eligibility cum Entrance Test) सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए उन्हें ज्यादा विकल्प दिए जाएंगे। अब तक नीट सुपर स्पेशियलिटी पास करने वाले अभ्यर्थियों को सिर्फ दो विकल्प दिए जाते हैं। जबकि एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज में 11 और 13 ब्रांच होती है। एमडी में 11 और एमसीएच में 13 ब्रांच।

विज्ञापन


बताया गया है कि एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच की सीटें भरने के लिए अभ्यर्थियों को अधिक विकल्प दिए जाएंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के एक कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के सेक्रेटरी जनरल के समक्ष यह मांग उठाई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस संबंध में एमसीआई को प्रस्ताव भी भेज चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : NEET 2020: आवेदन व आरक्षण को लेकर एनटीए ने जारी की जरूरी सूचना, छात्र जरूर पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर कृष्णा ने कहा कि अगर विकल्प अधिक रहेंगे तो सुपर स्पेशियलिटी की सारी सीटें भर जाएंगी। अभी बहुत सीटें खाली रह जाती हैं। अभ्यर्थी जो दो विकल्प भर देते हैं, उन ब्रांचों के अलावा उन्हें कहीं मौका नहीं मिल पाता। 

इस पर सेक्रेटरी जनरल डॉ. वत्स ने कहा कि इसके लिए प्रश्न पत्रों में भी बदलाव किए जाएंगे। अभी एमएस और एमसीएच के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र होते हैं। तैयारी चल रही है कि इनका एक ही प्रश्न पत्र हो, जिसमें सभी स्पेशियलिटी के सवाल रहेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि किसी भी बदलाव को लागू करने के लिए छात्रों को एक साल का समय देना होता है। इस वजह से यह व्यवस्था वर्ष 2021 में लागू हो पाएगी।

ये भी पढ़ें : एक करोड़ युवाओं के लिए सरकार की नई योजना, मिलने वाला प्रमाण पत्र पूरे देश में होगा मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed