फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2019 selected candidates list available on website know more details

NEET ने की पहले-दूसरे राउंड में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों की सूची जारी, ये कॉलेज बने टॉपर्स की पसंद

Tue, 30 Jul 2019 01:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 30 Jul 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
NEET 2019 selected candidates list available on website know more details

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने चयनित उम्मीदवारों की एक समेकित सूची (यानी एक सूची में पूरी जानकारी) जारी की है। अभ्यर्थियों का चयन काउंसलिंग के राउंड वन और टू के माध्यम से किया गया है। चयनित कॉलेजों के साथ सूची mcc.nic.in पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन


NEET रैंक 1 नलिन खंडेलवाल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली को चुना है। NEET रैंक 2 पर भाविक बंसल है, जिन्होंने AIIMS प्रवेश परीक्षा में भी टॉप किया है, उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में शामिल होने का विकल्प चुना।
विज्ञापन


जो उम्मीदवार राष्ट्रीय कोटा के अंडर एक सीट को सिक्योर करना चाहते हैं, उनके लिए एक और दौर होगा। अंतिम मोप-अप राउंड के लिए पंजीकरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।बता दें इसके तुरंत बाद सीट आबंटन 17 अगस्त को आयोजित किया जाएगा और उसके बाद 18 अगस्त को परिणाम जारी किया जाएगा। सूची में शामिल होने वालों को अपने संबंधित कॉलेजों में 20 से 26 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की सीट आवंटन के अलावा, NEET परिणाम के आधार पर छात्रों को दाखिला देने के लिए राज्यों की अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। कुल 15,19,375 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से 14,10,755 छात्र उपस्थित हुए। 14.10 लाख उम्मीदवारों में से, 7.97 लाख मेडिकल-डेंटल प्रवेश परीक्षा पास कर सकते हैं।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed