NDA 2020: घर बैठे 45 दिनों के क्रैश कोर्स और 90 घंटे की ऑनलाइन कक्षा से एनडीए परीक्षा में पाएं सफलता, आज ही लें दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NDA 2020: अगर आप भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना में जाकर देश की रक्षा करने का सपना देख रहे हैं, तो 'अमर उजाला' का 'सफलताडॉटकॉम' आपको सुनहरा मौका दे रहा है। आप 45 दिनों के क्रैश कोर्स और 90 घंटे की ऑनलाइन कक्षा से एनडीए (NDA EXAM) की परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी का मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपको एनडीए निकालने की ट्रिक बताएंगे। इसके लिए बस आपको 16 अप्रैल से शुरू हो रहे एनडीए क्रैश कोर्स में दाखिला लेना होगा।
बता दें कि इस बार एनडीए परीक्षा के जरिए तीनों सेनाओं के कुल 418 अधिकारी चुने जाएंगे। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में प्रशिक्षण देकर चुने गए अभ्यर्थियों को लेफ्टिनेंट बनाया जाएगा। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाती है और इसमें चयन लिखित परीक्षा और सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के जरिए होता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है।
मात्र 1,999 रुपये में पाएं एनडीए के क्रैश कोर्स में दाखिला
अगर आप इस क्रैश कोर्स के लिए आज (13 अप्रैल) को अपना रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो आपको सिर्फ 1,999 रुपये ही देने होंगे। जबकि 14 और 15 अप्रैल तक आवेदन करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। 14 अप्रैल को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एनडीए के ऑनलाइन क्रैश कोर्स के लिए 2,999 रुपये और 15 अप्रैल को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों इस कोर्स के लिए 3,999 रुपये देने होंगे।
क्या है इस क्रैश कोर्स की खासियत?
इस क्रैश कोर्स के जरिए आप लॉकडाउन के दौरान घर बैठे ही एनडीए की तैयारी कर सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान एनडीए की तैयारी करने वाले सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं और सफलता क्लास के कोचिंग सेंटर भी बंद हैं, ऐसे में आप समय का सदुपयोग करते हुए ऑनलाइन ही एनडीए की तैयारी कर सकते हैं। इस क्रैश कोर्स में आपको पीडीएफ फॉर्म में स्टडी मैटेरियल मिलेगा और ऑनलाइन फैकल्टी आपके सवालों का जवाब देगी और आपको एनडीए निकालने के ट्रिक के साथ ही विषय की तैयारी भी कराई जाएगी।
क्रैश कोर्स में हर हफ्ते होगा मॉक टेस्ट, एनडीए के लिए होंगे स्पेशल सेशन
इस क्रैश कोर्स (NDA CRASH COURSE)E में आप अपने मोबाइल के जरिए ही पढ़ाई कर सकेंगे। यह कोर्स आपको लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास के जरिए एनडीए की तैयारी कराएगा। इसमें जूम एप पर लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास होगी। विद्यार्थियों को एनडीए में सफलता दिलाने के लिए इस कोर्स में हर हफ्ते मॉक टेस्ट कराया जाएगा।
क्रैश कोर्स में विद्यार्थियों को 50 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मैटेरियल मिलेगा। स्पेशल क्वेश्चन सेशन होगा जिसमें विद्यार्थी अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। विद्यार्थियों को 'सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स की जानकारी मिलेगी। पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग सेशन होगा।
NDA का लिखित परीक्षा का पैटर्न
विषय अधिकतम मार्क्स समय सीमा
गणित 300 150 मिनट
सामान्य क्षमता परीक्षण 600 150 मिनट
योग 900
पेपर-1
गणित- गणित के पेपर में 120 प्रश्न आते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। यह पेपर 2.5 घंटे का होता है। प्रश्नों के गलत जवाब देने पर नंबर कटते हैं। गणित के पेपर में सफलता के लिए आपको 1.25 मिनट में प्रति प्रश्न सा सही जवाब देना होता है। गणित के पेपर में 65 फीसदी दसवीं और 35 फीसदी 12वीं की कक्षा के पाठ्यक्रम से आता है।
पेपर- 2
एनडीए परीक्षा का दूसरा पेपर सामान्य क्षमता का होता है। इसमें 150 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 600 नंबर के होते हैं। इस पेपर के लिए 2.5 घंटे का वक्त तय होता है और नगेटिव मार्किंग होती है। दूसरे पेपर के पहले भाग में अंग्रेजी आती है जो कि 200 नंबर की होती है। इस खंड में उम्मीदवार के अंग्रेजी भाषा के कौशल का परीक्षण किया जाता है। इसमें शब्दावली, बुनियादी व्याकरण के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। दूसरे भाग में सामान्य क्षमता के सवाल होते हैं जो कि 400 नंबर के होते हैं। इसमें विभिन्न विषयों जैसे कि सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भौतिकी, भूगोल, रसायन विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं।
एडमिशन के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/NDA1999
कमेंट
कमेंट X