{"_id":"642024b8cb4881cda3001e75","slug":"nchm-jee-registration-ends-tomorrow-apply-online-at-nchmjee-nta-nic-in-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCHM JEE 2023: राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCHM JEE 2023: राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
Sun, 26 Mar 2023 04:40 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:40 PM IST
सार
NCHM JEE Application 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन है।
विज्ञापन
HOTEL MANAGEMENT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCHM JEE 2023 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMCT JEE 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल समाप्त कर दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर कल यानी 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
सामान्य (यूआर), ओबीसी-एनसीएल श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 450 रुपये और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “एनसीएचएम जेईई 2023 के लिए आवेदन” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- अब आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि एनसीएचएम जेईई-2023 परीक्षा रविवार 14 मई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X