फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT will conduct National Achievement Survey in schools in November says Pradhan

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान बोले, एनसीईआरटी नवंबर में स्कूलों में कराएगा नैस सर्वे

Tue, 27 Jul 2021 05:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) नवंबर में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण आखिरी बार 2017 में कक्षा तीन, पांच और आठ के लिए और 2018 में कक्षा 10वीं के लिए किया गया था। 

विज्ञापन
NCERT will conduct National Achievement Survey in schools in November says Pradhan
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) नवंबर में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण आखिरी बार 2017 में कक्षा तीन, पांच और आठ के लिए और 2018 में कक्षा 10वीं के लिए किया गया था। 

विज्ञापन


प्रधान ने सोमवार, 27 जुलाई, 2021 को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी साझा की कि क्या देश की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए कोई अध्ययन या सर्वेक्षण किया गया है, खासकर ऑनलाइन कक्षाओं में हालिया वृद्धि को ध्यान में रखते हुए। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) कक्षा तीन, पांच, आठ और 10वीं में बच्चों की सीखने की उपलब्धि का आकलन करने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण आयोजित करता है।
विज्ञापन


2017 में कक्षा तीन, पांच और आठ के 22 लाख छात्रों का स्तर जांचा

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नैस) 2017 के तहत ग्रेड स्तर तीन, पांच और आठ के बच्चों की दक्षता का आकलन करने के लिए 13 नवंबर, 2017 को सर्वे आयोजित किया गया था। सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाले 701 जिलों के 1.10 लाख स्कूलों के 22 लाख छात्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नैस) 2017 को सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भाषा, गणित, ईवीएस / विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विभिन्न विषय क्षेत्रों में किया गया था।

2018 में कक्षा 10वीं के 15 लाख छात्रों का मूल्यांकन किया

इसी तरह, 05 फरवरी, 2018 को पूरे देश में कक्षा 10वीं के लिए नैस भी आयोजित किया गया था। मंत्री ने कहा कि 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 610 जिलों के 44,304 स्कूलों में 15 लाख छात्रों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन पांच विषयों - अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आधुनिक भारतीय भाषा (MIL) में किया गया था। इसके अलावा, नवंबर 2021 में देश भर में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के अगले दौर का संचालन करने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed