फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT Introduce Curriculum on Operation Sindoor, Mission LiFE and India Space Achievement Soon; Read Details

NCERT: ऑपरेशन सिन्दूर, मिशन LiFE और अंतरिक्ष सफलता पर आधारित पाठ्यक्रम जल्द होगा शामिल, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 26 Jul 2025 08:17 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 26 Jul 2025 08:17 PM IST
सार

NCERT: देशभक्ति, विज्ञान और पर्यावरण अब स्कूली किताबों में नए अंदाज में नजर आएंगे। एनसीईआरटी जल्द ही एक विशेष पाठ्यक्रम मॉड्यूल लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें ऑपरेशन सिन्दूर, मिशन LiFE और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
NCERT Introduce Curriculum on Operation Sindoor, Mission LiFE and India Space Achievement Soon; Read Details
NCERT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Operation Sindoor NCERT Module: देश के छात्रों को अब सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि कक्षा में भी राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य रणनीति और कूटनीति की अहमियत सिखाई जाएगी। एनसीईआरटी जल्द ही 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर आधारित एक विशेष शिक्षण मॉड्यूल तैयार कर रहा है, जो कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल दो भागों में होगा- एक कक्षा 3 से 8 के लिए और दूसरा कक्षा 9 से 12 के लिए। हर मॉड्यूल लगभग 8 से 10 पृष्ठों का होगा, जिसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई को विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “इस मॉड्यूल का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि देश आतंकवाद जैसे खतरों से कैसे निपटता है और किस तरह रक्षा, कूटनीति और मंत्रालयों के बीच तालमेल से राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।”

क्या था ऑपरेशन सिन्दूर?

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों को आतंकियों ने उनके परिजनों के सामने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे चार दिन तक चले भारत-पाक संघर्ष की स्थिति बन गई थी।

छात्रों को मिलेंगे ये विषय भी

इस विशेष शिक्षण मॉड्यूल में छात्रों को केवल ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी जानकारी दी जाएगी। इसमें Mission LiFE (Lifestyle for Environment) की गहराई से समझ विकसित करने पर जोर होगा, जिससे विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को अपनाना सीख सकें। साथ ही, भारत-पाक विभाजन की विभीषिका को भी इस पाठ्यक्रम में स्थान मिलेगा, ताकि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास की उन कड़वी सच्चाइयों से अवगत कराया जा सके, जिनका प्रभाव आज तक समाज पर महसूस किया जाता है।

इसके अतिरिक्त, भारत के अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरने की यात्रा को भी विस्तार से शामिल किया जाएगा। इसमें चंद्रयान मिशन से लेकर आदित्य L1 और हाल ही में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इन विषयों के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरणीय चेतना और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय का उद्देश्य

इस मॉड्यूल के जरिए छात्रों को आधुनिक भारत की उपलब्धियों से जोड़ना और उन्हें गर्व के साथ राष्ट्रीय विकास की कहानी बताना है। आने वाले वर्षों में यह मॉड्यूल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा कि वे न केवल ज्ञान प्राप्त करें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed