{"_id":"6871c706c4e79307d001e41e","slug":"ncert-class-8-students-learn-about-make-in-india-covid-vaccine-and-chandrayaan-new-science-book-curiosity-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCERT: 8वीं के छात्र पढ़ेंगे मेक इन इंडिया, कोविड वैक्सीन और चंद्रयान की कहानी; साइंस बुक ‘क्यूरियोसिटी’ तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCERT: 8वीं के छात्र पढ़ेंगे मेक इन इंडिया, कोविड वैक्सीन और चंद्रयान की कहानी; साइंस बुक ‘क्यूरियोसिटी’ तैयार
Sat, 12 Jul 2025 07:54 AM IST
शिवम गर्ग
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:54 AM IST
सार
Curiosity Science Book: एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के लिए नई साइंस की किताब ‘क्यूरियोसिटी’ लॉन्च की है, जिसमें अब छात्र मेक इन इंडिया, कोविड-19 वैक्सीन, चंद्रयान, आदित्य L1 और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में पढ़ेंगे।
विज्ञापन
NCERT
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT Class 8 Science Book 2025: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की आठवीं कक्षा की साइंस की पाठयपुस्तक ‘क्यूरियोसिटी’ में अब छात्र कोरोना काल में भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति, मेक इन इंडिया और कोविड 19 वैक्सीन के बारे में पढ़ेंगे। भारत ने कई देशों को मेक इन इंडिया वैक्सीन देकर महामारी में करोड़ों लोगों की जान बचाई। रोटावायरस वैक्सीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, के सचिव वैज्ञानिक व डॉक्टर महाराज किशनभान भी शामिल हैं। उन्होंने इनोवेशन और साइंस को बढ़ावा देने, बच्चों को डायरिया से बचाने वाले रोटावायरस वैक्सीन बनाने, भारत में किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया था।
एनसीईआरटी ने 21वीं सदी की मांग के आधार पर पाठयपुस्तक तैयार की है। अमर उजाला के पास एनसीईआरटी की ‘क्यूरियोसिटी’ पाठयपुस्तक उपलब्ध है। इसमें जानकारी के साथ जिज्ञासाओं को भी दूर किया है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ ) 2023 पर आधारित है। छात्र भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के अलावा पृथ्वी विज्ञान भी पढ़ेंगे।

इसका मकसद, पर्यावरण जागरूकता, नैतिक मूल्यों और भारत की ज्ञान की समृद्ध परंपरा से रूबरू करवाना है। उदाहरण के तौर पर, भारत की ज्ञान की समृद्ध परंपरा में आधुनिक टीकों से बहुत पहले, भारत में चेचक से बचाव के लिए ‘वैरियोलाइज़ेशन’ नाम की पारंपरिक विधि से इलाज होता था। प्राचीन भारतीय दार्शनिक आचार्य कणाद ने सबसे पहले परमाणु (परमाणु) की अवधारणा पेश की थी। उनका मानना था कि पदार्थ परमाणु नामक सूक्ष्म, शाश्वत कणों से बना है।
प्राचीन भारतीय ग्रंथ चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, रसरत्न समुच्चय, रस जल निधि आदि में औषधीय प्रयोजनों के लिए मिश्र धातुओं के उपयोग और एलोपैथी के अलावा भारत में प्राचीन काल से आयुर्वेद, सिद्धा व पांरपरिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में बताया है। इससे छात्रों को काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा।

कमेंट
कमेंट X