NEET SS 2023: 16 अगस्त है नीट सुपर स्पेशलिटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि, 9 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा
NEET SS 2023: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) 9 सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। NBE कल, यानी 16 अगस्त को NEET SS का आवेदन लिंक बंद कर देगा। उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS 2023 Application: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) कल, 16 अगस्त को NEET SS का आवेदन लिंक बंद कर देगा। जो भी उम्मीदवार डीएम, एमसीएच कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर लॉग इन करके प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विभिन्न समूहों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) 9 सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सत्र 15 अक्टूबर से शुरू होगा।
जरूरी दस्तावेज
आवेदकों को NEET SS आवेदन पत्र के समय दो तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय वेबकैम या कंप्यूटर सिस्टम के इन-बिल्ट कैमरे द्वारा ली गई एक वास्तविक समय की तस्वीर भी अपलोड होगी। इसके अलावा, आवेदक को अपनी एक हालिया तस्वीर भी अपलोड करनी होगी जो तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। फोटो, अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीर NEET SS 2023 Information Brochure में लिखी विशिष्टताओं के मुताबिक होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- NBE की आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर विजिट करें।
- 'NEET SS Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करके एनईईटी एसएस आवेदन पत्र भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज बताए गए प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- एनईईटी एसएस आवेदन पत्र जमा करें और इसे सेव करके रखें।
15 सितंबर से पहले डिग्री पूरी होने चाहिए
अगर आप NEET SS 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ध्यान रहे! एनईईटी एसएस 2023 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी, एमएस, डीएनबी, या इसके समकक्ष) होनी जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार ने 15 सितंबर, 2023 को या उससे पहले अपनी स्नातकोत्तर डिग्री पूरी कर ली हो।
कमेंट
कमेंट X