फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Navodaya Vidyalaya Class 6 Admissions 2026, Submit Your Form Before August 27

JNVST Admission: कक्षा छह में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि आज, दिसंबर में होगी पहले चरण की परीक्षा; ऐसे करें आवेदन

Wed, 27 Aug 2025 11:12 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

NVS JNV Class 6th Admissions 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। अभिभावक 27 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Class 6 Admissions 2026, Submit Your Form Before August 27
Admission 2026 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NVS JNV Class 6th Registration 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त कर देगी। अभिभावक 27 अगस्त 2025 तक अपने बच्चों का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया 2026 बैच के लिए है। 

विज्ञापन


अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अगर वे चाहते हैं कि उनका बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करे, तो वे जल्द ही navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर आवेदन पूरा करें।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि: दो चरणों में होगी प्रवेश परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 में प्रवेश के लिए दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। हर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 80 सीटों पर चयन JNVST चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। छात्रों को प्रवेश पाने के लिए इस परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा।

सीट आरक्षण के नियम

जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, जबकि शेष 25% सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। ग्रामीण कोटे का लाभ लेने के लिए छात्र को अपने जिले के किसी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पास करना अनिवार्य है।

शहरी छात्रों की पात्रता

जिन छात्रों ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी शहरी क्षेत्र के स्कूल से की है, उन्हें शहरी छात्र माना जाएगा और वे ग्रामीण कोटे के पात्र नहीं होंगे। यह नियम सुनिश्चित करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का अवसर मिले।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए "Class 6 Admission 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज पर छात्र का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करें और Final Submit करें।
  • सब्मिट करने के बाद रसीद/फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed