{"_id":"5f8f53708ebc3e8cba6c3e6a","slug":"navodaya-and-kendriya-vidyalaya-will-not-open-due-to-state-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय: सरकार की तैयारी पूरी पर राज्यों के कोविड-19 नियमों के चलते हो रही है देरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नवोदय विद्यालय: सरकार की तैयारी पूरी पर राज्यों के कोविड-19 नियमों के चलते हो रही है देरी
Wed, 21 Oct 2020 03:43 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय समिति और केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों के खुलने में फिलहाल देरी होगी। सरकार ने नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन के 9वीं से 12वीं कक्षा के खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन राज्यों की रोक के चलते स्कूल फिलहाल नहीं खुल सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल अधिकतर राज्यों ने स्कूल खोलने पर रोक लगा रखी है। जब तक राज्य अनुमति नहीं देंगे, यह दोनों स्कूल भी नहीं खुल सकेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार के अधीनस्थ सभी 650 आवासीय नवोदय विद्यालय और सभी 1228 केंद्रीय विद्यालय को अक्तूबर आखिर में पूरी तरह खोलने का फैसला लिया गया था। इसके लिए स्कूल प्रबंधन से कोविड-19 दिशा-निर्देश के तहत तैयारी भी करवा ली गई थी।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने अभी तक स्कूलों को खोलने का फैसला नहीं लिया है। इसके चलते फिलहाल इन दोनों स्कूलों को खोलने पर भी विराम लग गया है। जब तक संबंधित राज्य स्कूलों को खोलने का फैसला नहीं लेगी, तब तक यह स्कूल नहीं खुल पाएंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X