फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Exit Test is likely to be held in August 2025 for the final year MBBS students

NExT Exam: जानिए नेक्सट परीक्षा पर क्या है अपडेट, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 11 Aug 2023 07:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय और एनएमसी अधिकारियों के बीच हुई चर्चा से ऐसा संकेत मिलता है कि 2020 बैच के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT), अगस्त 2025 में आयोजित होने की संभावना है। 

विज्ञापन
National Exit Test is likely to be held in August 2025 for the final year MBBS students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय और एनएमसी अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के बाद से ऐसा संकेत मिलता है कि 2020 बैच के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT), अगस्त 2025 में आयोजित होने की संभावना है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने जून में जारी अपने NExT विनियम 2023 में कहा था कि परीक्षा 12 महीनों के भीतर दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

NExT मेडिकल में ग्रेजुएशन करने वालों के लिए एक परीक्षा के रूप में काम करेगा और इसके आधार पर ही मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए पात्रता और रैंकिंग निर्धारित होगी। यह उन विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए भी एक प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी जो भारत में अभ्यास करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने, एनएमसी ने 2019 बैच के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के लिए परीक्षा स्थगित कर दी थी। 2020 में देश भर में लगभग 65,000 छात्रों ने एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से सिर्फ 62,000 छात्र ही 2025 में अगस्त परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन

फरवरी में होगा दूसरा मौका

सूत्रों के मुताबिक, जो लोग अगस्त 2025 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, वो फरवरी में होने वाली NEXT चरण 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, अपनी रैंक से असंतुष्ट या विफल रहे उम्मीदवार भी फरवरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

साल में एक बार होगी काउंसलिंग

पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए साल में सिर्फ एक बार ही काउंसलिंग होगी। हालांकि, छात्र अगली फरवरी की परीक्षा देकर उसके आधार पर अगले सत्र के लिए मेडिकल पीजी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। नेक्सट रेगुलेशन-2023 के अनुसार, NExT चरण 2 के परिणामों में केवल "उत्तीर्ण या असफल" घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed