फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Board of Examinations released NEET SS 2021 Admit Card, know how to check it here

NEET SS 2021 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जारी किया नीट एसएस परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 08 Jan 2022 02:42 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 02:42 PM IST
सार

NEET SS 2021 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट एसएस परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2022 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा 31 जनवरी,2022 को की जा सकती है।

विज्ञापन
National Board of Examinations released NEET SS 2021 Admit Card, know how to check it here
NEET SS 2021 Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

NEET SS 2021 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने नीट सुपर स्पेशियलिटी टेस्ट (एसएस) 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस सुपर स्पेशियलिटी के लिए अपनी च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी और इस परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था, वह NBE की आधिकरिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


NEET SS 2021 Admit Card: 10 जनवरी को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट एसएस परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2022 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा 31 जनवरी,2022 को की जा सकती है। नीट एसएस डीएम या एमसीएच की सीटों पर प्रवेश के लिए पात्रता-सह रैंकिंग परीक्षा है। इसके लिए कक्षाएं फरवरी मध्य से शुरू की जा सकती हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान  रखें कि प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी पर उन्हें अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है। 
विज्ञापन


NEET SS 2021 Admit Card:  प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें

परीक्षार्थी नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 


1. सबसे पहले उम्मीदवार NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। 
2. अब होम पेज पर यहां NEET-SS के टैब पर क्लिक करें।
3. अब अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
4. लॉगिन होते ही आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर लें।

NEET SS 2021 Admit Card:  उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थियों का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, समय और तारीख और जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed