NATA Test 2 Result 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NATA Test 2 Result 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) टेस्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NATA Test 2 Result 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) टेस्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
दूसरे सत्र की परीक्षा 03 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश के 102 केंद्रों और 08 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। नाटा परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। दूसरे टेस्ट के लिए 17183 पंजीकृत उम्मीदवार थे। 13932 (81.08%) उम्मीदवार टेस्ट में उपस्थित हुए थे।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nata.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, 'टेस्ट 2 उत्तर कुंजी' विकल्प पर क्लिक करें।
-
लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
NATA 2023 टेस्ट 2 के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X