{"_id":"647734f2eb1dd4f20b06485a","slug":"nata-test-2-admit-card-released-know-how-to-download-at-nata-in-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NATA Test 2 Admit Card: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NATA Test 2 Admit Card: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक
Wed, 31 May 2023 05:24 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 31 May 2023 05:24 PM IST
सार
NATA 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) के दूसरे टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Admit Card Released
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
NATA 2023 Admit Card Out: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) के दूसरे टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट nata.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दो पारियों में होगी परीक्षा
NATA पेपर 2 परीक्षा तीन जून 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
NATA 2023 का आयोजन साल में तीन बार किया जाएगा। पहली परीक्षा 21 अप्रैल को हुई थी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया गया था। जबकि तीसरी परीक्षा नौ जुलाई 2023 को होगी।
NATA एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “टेस्ट 2 एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें।
-
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
देश में विश्वविद्यालयों / संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम, परिषद द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों की पूर्ति के अधीन B.Arch में प्रवेश के लिए NATA क्वालीफाई करना होगा।
कमेंट
कमेंट X