{"_id":"644d079c8f9aab9a2d08aaf3","slug":"nata-2023-revised-answer-key-released-at-nata-in-results-to-be-declared-on-30th-april-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NATA 2023: नाटा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी, कल घोषित किया जाएगा नाटा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NATA 2023: नाटा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी, कल घोषित किया जाएगा नाटा रिजल्ट
Sat, 29 Apr 2023 05:33 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 05:33 PM IST
सार
NATA 2023 Revised Answer Key Out: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने शनिवार, 29 अप्रैल, 2023 को NATA 2023 टेस्ट 1 फाइनल आंसर की जारी की है।
विज्ञापन
नाटा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
NATA 2023 Revised Answer Key Out: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने शनिवार, 29 अप्रैल, 2023 को NATA 2023 टेस्ट 1 फाइनल आंसर की जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nata.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। NATA टेस्ट-1, 21 अप्रैल को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा दो पारिेयों में, सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक, नतीजे रविवार, यानी 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
NATA टेस्ट 1 की संशोधित उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं। -
इसके बाद, “टेस्ट 1 संशोधित उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें। -
आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक प्रति अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X