NATA एडमिट कार्ड जारी, यहां आसानी से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2019 के एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। गुरुवार, 27 जून 2019 को नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये गये हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) का आयोजन 07 जुलाई 2019 को किया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम की घोषणा 21 जुलाई 2019 को की जाएगी। बता दें कि नाटा के एडमिट कार्ड पहले 24 जून 2019 को जारी किये जाने थे। लेकिन इसमें देर हुई।
ऐसे डाउनलोड करें NATA एडमिट कार्ड
- नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर नाटा 2019 के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां नाटा 07 जुलाई 2019 के एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
- दी गई जगह में अपना नाटा एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट भविष्य की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X