MyGov Poem Writing: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कर रहा कविता प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को 5000 तक इनाम
Poem Writing Competition on Poshan: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कविता का विषय पोषण है। विजेताओं को हजारों तक के इनाम दिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MyGov Poem Competition: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं माईजीओवी (MyGov) के सहयोग से भारतीय नागरिकों के लिए 'कविता लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जीतने वाले उम्मीदवारों को हजारों का पुरस्कार दिया जाएगा। कविता का विषय 'पोषण' रखा गया है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन विंडो खुली है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mygov.in. पर जाकर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कविता के लिए शर्तें
इसका उद्देश्य पोषण अभियान के संदेशों और लक्ष्यों को कविता के माध्यम से आगे बढ़ाना है। कविता में पोषण के महत्व, स्वस्थ भोजन, आहार विविधता और समग्र स्वास्थ्य पर अच्छे पोषण का प्रभाव आदि विषय को शामिल किया जाना चाहिए। कविता की अधिकतम सीमा सौ शब्द निर्धारित की गई है। कविता रचनात्मक और मौलिक होनी चाहिए। प्रतिभागियों को अपनी कविताएं पीडीएफ/जेपीजी प्रारूप में जमा करना होगा।
पुरस्कार
चयनित पहले विजेता को 5,000 रुपये, दूसरे विजेता को 3,000 रुपये व तीसरे विजेता को 2,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 निर्धारित की गई है। प्रस्तुतियों में अवैध, अश्लील, उत्तेजक या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए।
इस क्विज में विजेता को 10 तक के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर तक क्विज में शामिल होने की इच्छा दर्ज कर सकते हैं। क्विज से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां उपलब्ध है।
कमेंट
कमेंट X