फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MY Bharat 2.0: How to Apply on the Portal? Details Required and Benefits Explained

MY Bharat 2.0: कैसे करें पोर्टल पर आवेदन? किन डिटेल्स की होगी जरूरत और क्या होंगे फायदे; जानें सबकुछ

Thu, 03 Jul 2025 11:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Jul 2025 11:28 AM IST
सार

Skill Development Portal: MY Bharat 2.0 पोर्टल युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है जो उन्हें स्किल, करियर और अवसरों से जोड़ता है। आइए जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन करना होगा और इससे कैसे आपको फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
MY Bharat 2.0: How to Apply on the Portal? Details Required and Benefits Explained
MY Bharat 2.0 Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

MY Bharat 2.0 Registration: केंद्र सरकार ने सभी सरकारी सुविधाओं को युवाओं की पहुंच में लाने के लिए MY Bharat 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म स्किल डेवलपमेंट, कम्युनिटी इंगेजमेंट और रोजगार के अवसरों के बीच की दूरी को कम करेगा। 

विज्ञापन


इस पोर्टल का मकसद युवाओं को नई स्किल्स सीखने, समाज से जुड़ने और अच्छे करियर के मौके देने में मदद करना है। इसके जरिए वो राज्य सरकारों, देश और विदेश की कंपनियों से भी जुड़ पाएंगे।

विज्ञापन

युवाओं को एक ही पोर्टल पर कई सुविधाएं

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि MY Bharat 2.0 पोर्टल सीधे तौर पर नौकरी देने वाला प्लेटफॉर्म नहीं है, लेकिन यह कई अहम पोर्टलों से जुड़ा हुआ है। जब कोई युवा इस पर रजिस्ट्रेशन करता है, तो वह नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के पोर्टल से भी जुड़ जाता है। इससे युवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सेवाओं तक पहुंच मिल जाती है।

देश-विदेश में नौकरी के मौके

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर फिलहाल 12 लाख से ज्यादा जॉब्स उपलब्ध हैं और देश की 54 लाख कंपनियां इससे जुड़ी हुई हैं। यही नहीं, यह पोर्टल ई-माइग्रेंट पोर्टल से भी जुड़ा है, जिससे विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी मदद मिलती है। सभी राज्य सरकारें भी इस पोर्टल से जुड़ी हुई हैं, जिससे रजिस्टर्ड प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए युवा देश और विदेश में नौकरी पा सकते हैं।

युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा MY Bharat 2.0

MY Bharat 2.0 को लेकर डिजिटल इंडिया की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी गई कि यह प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए एक तकनीक-आधारित बड़ा कदम है। यह MY Bharat 1.0 की सफलता पर आगे बढ़ते हुए युवाओं की डिजिटल उम्मीदों को असली कामों में बदलने में मदद करेगा।

इसमें एडवांस टूल्स, सभी के लिए आसान पहुंच (इनक्लूसिव एक्सेस) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर दिए गए हैं, जिससे युवा खुद को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार कर सकें।

जरूरी डिटेल्स

  • आधार नंबर (अगर मांगा जाए)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • एजुकेशन या स्किल की जानकारी
  • फोटो (कुछ मामलों में)

कैसे करें पोर्टल पर आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.inपर जाएं
  • होमपेज पर "Register Now" बटन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
  • OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज कर वेरीफिकेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपना पासवर्ड सेट कर सकते हैं और लॉगइन करके पोर्टल की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed