फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSDE partners with UNICEF-YuWaah to empower youth with skills for future employment and entrepreneurship

पहल: एमएसडीई ने यूनिसेफ-युवा के साथ की साझेदारी, फ्यूचर एम्प्लॉयमेंट और उद्यमशीलता को देंगे बढ़ावा

Wed, 19 Apr 2023 11:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 11:34 PM IST
सार

MSDE partners with UNICEF-YuWaah : एमएसडीई, भारत सरकार और यूनिसेफ-युवा ने भारत सरकार-यूनिसेफ कंट्री प्रोग्राम डॉक्यूमेंट 2023-2027 के तहत युवाओं के कौशल और रोजगार की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एमओयू किया है।

विज्ञापन
MSDE partners with UNICEF-YuWaah to empower youth with skills for future employment and entrepreneurship
MSDE partners with UNICEF-YuWaah - फोटो : MSDE

विस्तार

MSDE partners with UNICEF-YuWaah: कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार और यूनिसेफ-युवा ने भारत सरकार-यूनिसेफ कंट्री प्रोग्राम डॉक्यूमेंट 2023-2027 के तहत युवाओं के कौशल और रोजगार की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एमओयू किया है। यह साझेदारी दोनों संगठनों - एमएसडीई और यूनिसेफ-युवा की ताकत का लाभ उठाएगी ताकि 21वीं सदी की स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, और उद्यमशीलता के अवसर, करिअर गाइडेंस और नौकरी चाहने वाले युवाओं को सहायता प्रदान की जा सके।

विज्ञापन

युवा, विश्व स्तर पर जनरेशन अनलिमिटेड के रूप में जाना जाने वाला यूनिसेफ द्वारा एक मल्टी-स्टेकहोल्डर्स प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और लर्निंग से लेकर प्रोडक्टिव वर्क और एक्टिव सिटीजनशिप में ट्रांजिशन के लिए तैयार करना है। साझेदारी को आधिकारिक तौर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी और भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री द्वारा लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन

 

मेकिंग अप्रेंटिसशिप एस्पिरेशनल पेपर जारी

इस दौरान 'मेकिंग अप्रेंटिसशिप एस्पिरेशनल : लर्निंग्स एंड वे फॉरवर्ड' नामक एक पेपर भी जारी किया गया। सरकारी अधिकारियों, निजी क्षेत्र, सीएसओ, इंडस्ट्रीज़ बॉडीज और युवाओं के एक कार्यकारी समूह द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया यह पेपर एस्टेब्लिशमेंट और अप्रेंटिसशिप को फॉलो करने वाले छात्रों के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालता है। पेपर मांग और आपूर्ति दोनों पक्षों से नीतिगत सिफारिशों को रेखांकित करता है, जिसका उद्देश्य भारत में अप्रेंटिसशिप ईको-सिस्टम को स्केल-अप करना है।  

 

21वीं सदी का व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा

इस मौके पर एमएसडीई के सचिव तिवारी ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है, जिसकी 62 फीसदी से अधिक जनसंख्या वर्किंग-एज ग्रुप में है और लगभग 54 फीसदी आबादी 25 वर्ष से कम आयु की है। डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी के युग में, यह आवश्यक है कि हम अपने युवाओं को लाइफ स्किल्स, वित्तीय कौशल, डिजिटल कौशल और उद्यमशीलता कौशल सहित सही शिक्षा और 21वीं सदी का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि वे जटिल चुनौतियों को हल करने में सक्षम हों। यूनिसेफ के साथ यह साझेदारी युवा लोगों के लिए प्रोडक्टिव जीवन और आकांक्षात्मक आर्थिक अवसरों के लिए प्रासंगिक कौशल हासिल करने के लिए फ्यूचर ऑफ वर्क के अनुरूप पाथ-वे बनाएगी।  

 

विज्ञापन

अधिक सस्टेनेबल और इनोवेटिव बनाने में मददगार

भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने कहा कि यूनिसेफ भारत के विकास के त्वरक के रूप में, युवाओं के सशक्तीकरण के लिए भारत द्वारा बनाए गए संपन्न ईको-सिस्टम के निर्माण हेतु एमसएसडीई का सहयोग करने के लिए उत्साहित है। हम उन्हें प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपनी आकांक्षाओं को उड़ने दें, बड़ा सोचें और निर्भीक बनें। नई भारत सरकार-यूनिसेफ कंट्री प्रोग्राम 2023-2027 के तहत, यह साझेदारी भारत को अधिक सस्टेनेबल और इनोवेटिव बनाने के लिए पॉलिसी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने के अवसर भी पैदा करता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed