फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE: Increase capacity of websites of exam-conducting boards, make them cyber secure, know details

MSBSHSE: महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइटों की क्षमता और साइबर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, मंत्री शेलर ने दिए निर्देश

Mon, 07 Apr 2025 07:01 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Apr 2025 07:01 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलर ने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि लाखों छात्र जब एक साथ रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करते हैं, तो वेबसाइट की क्षमता को बढ़ाना बेहद जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
MSBSHSE: Increase capacity of websites of exam-conducting boards, make them cyber secure, know details
महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलर - फोटो : X (@ShelarAshish)

विस्तार

Maharashtra Board: महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलर ने सोमवार को राज्य शिक्षा बोर्ड की वेबसाइटों की क्षमता और साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सात दिन के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह कदम खासतौर पर SSC (कक्षा 10) और HSC (कक्षा 12) के परिणामों की घोषणा के समय वेबसाइट पर अक्सर उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं और लोड बढ़ने के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शेलर ने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा, "लाखों छात्र जब एक साथ रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करते हैं, तो वेबसाइट की क्षमता को बढ़ाना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए नियमित रूप से लोड टेस्टिंग और क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है।"

उन्होंने अधिकारियों से वेबसाइट की वर्तमान क्षमता पर एक रिपोर्ट तैयार करने और इसे बढ़ाने के लिए उपायों का सुझाव देने को कहा।

बैठक के दौरान शेलर को यह बताया गया कि रिजल्ट घोषित होने के समय साइट पर अत्यधिक लोड और तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिससे छात्रों को परेशानी होती है। शेलर ने यह भी कहा, "साइबर सुरक्षा अब एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है। बोर्ड की वेबसाइट को सुरक्षित बनाने के लिए जिन कदमों की आवश्यकता है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट सात दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए।"

 
इस बैठक में MSBSHSE के अध्यक्ष शरद गोसावी, स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव तुषार महाजन, आईटी विभाग के निदेशक अनिल भंडारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed