फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE cleared that maharashtra board exams will held in offline mode on its schedule

Maharashtra Board Exams: महाराष्ट्र में ऑफलाइन मोड में ही होंगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की सूचना

Thu, 03 Feb 2022 06:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 06:10 PM IST
सार

Maharashtra Board Exams: बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दसवीं (एसएससी) और बारहवीं (एचएससी) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
MSBSHSE cleared that maharashtra board exams will held in offline mode on its schedule
Maharashtra Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छात्रों की ओर से ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग के बावजूद महाराष्ट्र बोर्ड ने यह बात साफ कर दी है कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने गुरुवार को इस मामले में सूचना जारी की है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के भय के कारण छात्र बड़ी संख्या में बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन ही रखने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Maharashtra Board Exams: तय समय पर होगी परीक्षा
बोर्ड ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में राज्य में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दसवीं (एसएससी) और बारहवीं (एचएससी) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा। परीक्षा पूर्व में जारी किए गए अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड के निदेशक शरद गोसावी ने बताया कि छात्रों का बड़ी संख्या और उपकरणों की कमी को देखते हुए परीक्षा ऑफलाइन कराने का ही फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Board Exams: परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा
बोर्ड ने बताया कि पहले दसवीं की परीक्षा के लिए 5,042 केंद्र निर्धारित थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 21,341 कर दी गई है। वहीं, बारहवीं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या को 2,943 से बढ़ाकर 9,613 कर दिया गया है। हर कक्षा में 25 छात्र उपस्थित होंगे और बीमार छात्रों की सुविधा के लिए हर केंद्र पर एक अलग कक्ष की व्यवस्था होगी। साथ ही हर केंद्र पर मेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था होगी।

बोर्ड ने इस दौरान आऊट ऑफ टर्न परीक्षा की तारीखों को भी जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत ऐसे छात्र जो किसी कारण प्रायोगिक, आंतरिक और मौखिक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएं, उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। आम तौर पर इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाता है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह परीक्षा 31 मार्च से 18 मार्च के बीच होंगी। 

विज्ञापन

Maharashtra Board Exams: अतिरिक्त समय मिलेगा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार महाराष्ट्र में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 मार्च, 2022 से लेकर 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित होंगी। वहीं, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं 25 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक होंगी। बोर्ड के अनुसार अब तक 16,25,311 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। वहीं, बारहवीं के लिए 14,72,562 छात्रों ने पंजीयन कराया है। बोर्ड ने बताया कि आमतौर पर छात्रों को निर्धारित केंद्र दिए जाते हैं, लेकिन इस साल परीक्षा केंद्र छात्रों के अपने स्कूल या जूनियर कॉलेजों को ही बनाया गया है ताकि छात्र सहज महसूस कर सकें। छात्रों को 40 से 60 अंक की परीक्षा के लिए 15 मिनट और 70 से 100 अंकों की परीक्षा के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed