Maharashtra HSC Result 2020: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार 14 जुलाई को नहीं आएगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHE) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 14 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट घोषित होने की प्रक्रिया को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड जल्दी ही परिणाम घोषित करने की तारीख का एलान करेगा।
वहीं इससे पहले पिछले सप्ताह राज्य के शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने कहा था कि परिणाम 15 से 20 जुलाई के बीच कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि छात्र 20 जुलाई से पहले अपने MSBSHE के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
बता दें कि जो छात्र महाराष्ट्र HSC और SSC परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट maharesult.nic.in है।
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने शेष एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। एचएससी यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। साथ ही राज्य सरकार ने कक्षा 9 और 11 की परीक्षाओं को रद्द करने का भी फैसला किया था।
बता दें कि मई में महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC भूगोल परीक्षा रद्द कर दी और छात्रों को अंतिम पेपर के लिए अन्य पांच विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर अंक देने का निर्णय लिया। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणामों से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कमेंट
कमेंट X