{"_id":"5ee3814fb75cf0099d18f623","slug":"mpsc-civil-engg-final-answer-key-2019-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी की सिविल इंजीनियरिंग सेवा भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी की सिविल इंजीनियरिंग सेवा भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की
Fri, 12 Jun 2020 07:29 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
MPSC सिविल इंजीनियरिंग सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा आंसर -की जारी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने सिविल इंजीनियरिंग सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा 2019 की फाइनल आंसर-की की जारी कर दी है। अभ्यर्थी सिविल इंजीनियरिंग सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा की फाइल आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग ने दोनों पेपरों के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AP Inter Result 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने घोषित किया इंटर का परिणाम, जानें कितने लाख छात्रों ने पाई सफलता
विज्ञापन
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in है। अभ्यर्थी अपने पेपर-1 और पेपर-2 की फाइनल आंसर-की इस वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। MPSC सिविल इंजीनियरिंग सेवा भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में कराती है। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में असिस्टेंट सिविल इंजीनियर भरे जाते हैं। इसकी लिखित परीक्षा प्रीलिम्स और मेन्स दो भागों में होती है और जब मेन्स का रिजल्ट जारी होता है तो उसके आधार पर अभ्यर्थियों को चयनित कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AP Inter Result 2020 : इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में लगभग तीन लाख स्टूडेंट्स हुए पास
इस परीक्षा के जरिए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग निर्माण एवं जल आपूर्ती विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों में सहायक सिविल इंजीनियरों की भर्ती करता है। इस परीक्षा को 38 साल तक की उम्र के अभ्यर्थी दे सकते हैं और इसमें आरक्षित वर्ग के लिए बाकी परीक्षाओं की तरह छूट का प्रावधान है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियर की डिग्री मांगी जाती है। इस परीक्षा और इसके फाइनल आंसर-की के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
कमेंट
कमेंट X