फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPEB MP Police Constable Exam Starting tomorrow on 12 Aug Check Important Guidelines Here

MP Police Constable Exam: 7411 पदों के लिए कल से शुरू हो रही है भर्ती परीक्षा, इन गाइडलाइंस का करें पालन

Fri, 11 Aug 2023 03:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 03:11 PM IST
सार

MP Police Constable Exam: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कल यानी शनिवार 12 अगस्त से शुरू हो रही है। 12 अगस्त से 12 सितंबर तक चलने वाली ये परीक्षा 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा में जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

विज्ञापन
MPPEB MP Police Constable Exam Starting tomorrow on 12 Aug Check Important Guidelines Here
Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPPEB MP Police Constable Exam Guidelines: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कल यानी 12 अगस्त 2023 से शुरू होने जा रही है। राज्य के अलग-अलग केन्द्रों पर 12 अगस्त से 12 सितंबर के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। पुलिस कॉन्स्टेबल के 7411 पदों के लिए 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद के लिए करीब 130 उम्मीदवार हैं। यह परीक्षा 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा में जाने से पहले अभ्यर्थी नीचे बताए गए नियमों को जरूर जान लें।

विज्ञापन

विशेष टीम का हो रहा है गठन

यह परीक्षा 14 दिन तीन पालियों में होगी और बाकी के 14 दिन दो पालियों में होगी। हर शिफ्ट में करीब 1300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार उड़नदस्ते के अलावा एक रिसर्च टीम का गठन भी किया जा रहा है। यह टीम उन सभी शहरों के होटल्स, लॉज व धर्मशाला जैसी जगहों की चेकिंग करेगी, जहां दूसरे राज्यों से परीक्षार्थी आकर रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूते-मोजे, सैंडल, क्लचर और बेल्ट की नहीं है अनुमति

परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की चार स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी।  इस बार परीक्षार्थियों के जूते और मोजे परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए जाएंगे। इसलिए चप्पल या सैंडल पहनकर ही परीक्षा देने जाएं। इसके अलावा, क्लचर व बेल्ट पहनकर भी परीक्षा नहीं दे सकते हैं। चेहरा ढका होने पर भी परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा भी कई ऐसे जरूरी नियम हैं, जिनका परीक्षार्थियों को ख्याल रखना चाहिए। 

विज्ञापन

इन नियमों का भी रखें ख्याल

  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे।

  • परीक्षा के समय से दो घंटे पहले रिपोर्ट करना है।

  • पारदर्शी पेन के अलावा किसी और चीज को अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक पर्स, वॉलेट, टोपी, कैलकुलेटर या किसी भी तरह का इलैक्ट्रॉनिक उपकरण, पैंसिल, इरेजर और व्हाइटनर आदि ले जाने पर भी बैन है।

  • एडमिट कार्ड के साथ ऑरिजनल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक) अनिवार्य रुप से लेकर जाना होगा।

  • अगर आप आधार कार्ड लेकर जा रहे हैं तो केवल यूआईडीएआई द्वारा सत्यापित आधार ही मान्य होगा।

  • रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

  • टेस्ट एडमिट कार्ड (TAC) के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो जरूर लगाएं। 

  • परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक की जाएगी।

  • ख्याल रहे कि एडमिट कार्ड और आईडी के अलावा अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed